देश
लोकसभा के पहले ही दिन गैरहाजिर रहे राहुल गांधी, प्रियंका के साथ मिलने पहुंची सोनिया गांधी

नई दिल्ली: मोदी सरकार की दूसरी पारी के लिए मंत्रियों ने आज शपथ ग्रहण की है। आज 17वीं लोकसभा का पहला दिन है और संसद में बजट सत्र शुरू हो गया है। लेकिन इस बीच जानकारी मिली है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संसद नहीं पहुंचे। राहुल गांधी आज ही दिल्ली लौटे हैं। राहुल इस बार यूपी के अमेठी से नहीं बल्कि केरल के वायनाड से सांसद चुने गए हैं।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी आज ही दिल्ली वापस लौटे हैं। इसके बाद कांग्रेस महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंची। करीब एक बजे राहुल की मां सोनिया गांधी भी उनसे मिलनी पहुंची। हालांकि राहुल गांधी संसद क्यों नहीं पहुंचे, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।