ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...
देश

लोहरदगा की किस्को में सर्पदंश से बच्‍चे की मौत

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र के खरकी पंचायत अंतर्गत हुआहार गांव में सर्पदंश से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि त्रिलोचन भगत के पुत्र सूरज भगत (12) घर में खेल रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे काट दिया। इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं हुई। सर्पदंश के शिकार सूरज भगत ने भी घर वाले को कुछ नहीं बताया, अचानक से उसने घरवालों के पास पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद उसे पेट दर्द की दवाइयां दी गई, पर वह ठीक नहीं हुआ।

परिवार वालों को कुछ समझ में भी नहीं आ रहा था कि आखिर बच्चे को क्या हो गया है और वह दर्द से क्‍यों कराह रहा है। इसी दरम्यान बच्चे के हाथ में सांप काटने का निशान देख परिवार वाले परेशान हो गए और बच्चे को सांप काटने का मामला सबके सामने आया। इसके कुछ देर बाद ही लोगों ने घर के भीतर सांप देखा तो पूरी तरह से आश्वस्त हो गए कि बच्चे को सांप ने ही काटा है, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बच्चे की मौत भी हो गई

इसके बाद भी परिजन सूरज को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने बच्चे की जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मामले में किस्को प्रखंड के हुआहार पंचायत के मुखिया ने किस्को के अंचलाधिकारी बुड़ारू सारू से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। सीओ बुड़ारू सारू का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ पीड़ित परिवार अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करें, नियमानुसार मुआवजा का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सांप काटने से बच्चे की मौत पर 4 लाख रुपये मुआवजा का प्रावधान है।

Related Articles

Back to top button