ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

वासेपुर के डॉन फहीम के मोहल्ले में कोरोना का खौफ, महामारी का केंद्र चिह्नित कर लगाया गया कर्फ्यू

धनबाद। हालांकि वासेपुर का डॉन फहीम खान फिलहाल धनबाद में नहीं है। वह जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। इसके बावजूद वासेपुर और आस-पास के इलाके में फहीम के नाम का सिक्का चलता है। दहशत फैलाने के लिए उसका नाम ही काफी है। लेकिन अचानक वासेपुर में कोरोना फहीम खान के नाम के दहशत के ऊपर सवार हो गया है। उसके मोहल्ले में लोग सब कुछ भूल कर कोरोना-कोरोना कर रहे हैं। इस कारोना के संक्रमण को रोकने के लिए धनबाद जिला प्रशासन ने फहीम का मोहल्ला-कमरमखदूमी रोड को महामारी का केंद्र के रूप में चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन घोषित कर कर्फ्यू लगा दिया है।

दरअसल, डॉन फहीम के घर के पास ही एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। इसकी जानकारी जैसे की मंगलवार को सार्वजनिक हुई दहशत फैल गया। वासेपुर के कमरमखदूमी रोड में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम ने मरीज के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया।

कंटेनमेंट जोन की चौहदी

त्तर में इस्लाम का परती जमीन एवं डॉ शकिल के घर तक, दक्षिण में हकिम हलवाई एवं फहीम खान के घर तक, पूरब में अब्दुल गनी के घर तक, पश्चिम में पीसीसी सड़क एवं फहीम खान के कार्यालय तक।

बफर जोन की चौहदी

पूरब में जोडिया मटकुरिया, पश्चिम में न्यू मटकुरिया रोड, उत्तर में भूली रोड वासेपुर, दक्षिण में धनबाद कतरास रेल लाइन।

कोरोना मरीज मिलने की सूचना सार्वजनिक होते ही फैला खौफ 

वासेपुर में एक करोना पॉजिटिव युवक पाया गया है। वासेपुर के कमर मखदूमि रोड स्थित उसका आवास है। 15 दिन पहले दो भाई मुंबई से अपने घर कमर मखदूमि रोड आए थे। दोनों भाई मुंबई के चंद्रपुर इलाके में ट्रक के इंजन के मैकेनिक का काम करते हैं। मुंबई से सड़क के रास्ते 15 दिन पहले ही अपने घर को आए थे। परिवार वालों का कहना है कि दोनों भाई आते ही बैक मोड़ थाना में जाकर अपने आने की सूचना दी। पुलिस के निर्देश अनुसार सदर अस्पताल में जाकर अपनी स्क्रीनिंग कराई। उस समय जांच में कुछ नहीं मिला। बाद में फोन कर फिर से जांच के लिए बुलाया गया। आज जानकारी मिली की एक भाई पॉजिटिव है जबकि दूसरे भाई की जांच हो रही है। दोनों भाई को  धनबाद पीएमसीएच ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button