ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

प्रवासी मजदूरों से भरी बस बहरागोड़ा में पलटी, चालक समेत तीन महिला घायल

बहरागोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के जाड़ापाल चौक के समीप एनएच18 पर प्रवासी मजदूरों से भरी बस शुक्रवार सुबह पलट गई। बस से प्रवासी मजदूर कोलकाता से लोहरदगा जा रहे थे। बस में महिला, पुरुष व बच्चे समेत 50 लोग सवार थे।

दुर्घटना में बस चालक विश्वजीत वैद्य को हल्की चोट लगी है। बस में सवार महिला जुरमनी उरांव व उनकी दो पुत्री माधवी तथा सुकांति उरांव को भी चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने घटनास्थल पहुंच कर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। इसके अलावा सभी प्रवासी मजदूरों को बहरागोड़ा बस स्टैंड में आराम करने की व्यवस्था कराई है। वहां जलपान  कराने के बाद प्रशासन द्वारा बस की व्यवस्था कर सभी को सुरक्षित उनके घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Back to top button