ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

अयोध्या मामलाः CBI की विशेष अदालत में कटियार, वेदांती और 4 अन्य की हुई पेशी

लखनऊः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में आरोपी भाजपा नेता विनय कटियार, हिंदू नेता राम विलास वेदांती और चार अन्य लोग बृहस्पतिवार को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश हुए। हालांकि अदालत ने समय की कमी की वजह से सिर्फ विजय बहादुर सिंह का ही बयान दर्ज किया।

अदालत ने बाकी लोगों को शुक्रवार पेश होने का निर्देश दिया। विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने आरोपियों को निर्देशित किया कि वे अपने बचाव में साक्ष्य लिखित रूप से दर्ज कराएं। मामले में 32 आरोपी हैं। अदालत के सामने पेश होने वाले अन्य लोगों में पवन पांडे, संतोष दुबे और गांधी यादव थे। अदालत ने बाकी आरोपियों को बृहस्पतिवार की पेशी से छूट दी, जबकि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती को अगले आदेश तक पहले ही यह छूट प्राप्त है।

मुकदमे की मौजूदा कार्यवाही आरोपियों को केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा एकत्र किए गए साक्ष्यों के बारे में जानकारी देने के लिए भी रही। अयोध्या में कार सेवकों ने दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद ध्वस्थ कर दी थी। कार सेवकों का दावा था कि अयोध्या में जिस जगह पर मस्जिद है वह प्राचीन राम मंदिर वाले स्थान पर बनाई गई है। आरोपियों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, साक्षी महाराज और राम विलास वेदांती शामिल है। उच्चतम न्यायालय ने 19 अप्रैल 2017 को विशेष न्यायाधीश को आदेश दिया था कि मामले की सुनवाई दिन-प्रतिदिन आधार पर करके इसे दो साल में इसे पूरा कर लिया जाए। लखनऊः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में आरोपी भाजपा नेता विनय कटियार, हिंदू नेता राम विलास वेदांती और चार अन्य लोग बृहस्पतिवार को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश हुए। हालांकि अदालत ने समय की कमी की वजह से सिर्फ विजय बहादुर सिंह का ही बयान दर्ज किया।

अदालत ने बाकी लोगों को शुक्रवार पेश होने का निर्देश दिया। विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने आरोपियों को निर्देशित किया कि वे अपने बचाव में साक्ष्य लिखित रूप से दर्ज कराएं। मामले में 32 आरोपी हैं। अदालत के सामने पेश होने वाले अन्य लोगों में पवन पांडे, संतोष दुबे और गांधी यादव थे। अदालत ने बाकी आरोपियों को बृहस्पतिवार की पेशी से छूट दी, जबकि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती को अगले आदेश तक पहले ही यह छूट प्राप्त है।

मुकदमे की मौजूदा कार्यवाही आरोपियों को केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा एकत्र किए गए साक्ष्यों के बारे में जानकारी देने के लिए भी रही। अयोध्या में कार सेवकों ने दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद ध्वस्थ कर दी थी। कार सेवकों का दावा था कि अयोध्या में जिस जगह पर मस्जिद है वह प्राचीन राम मंदिर वाले स्थान पर बनाई गई है। आरोपियों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, साक्षी महाराज और राम विलास वेदांती शामिल है। उच्चतम न्यायालय ने 19 अप्रैल 2017 को विशेष न्यायाधीश को आदेश दिया था कि मामले की सुनवाई दिन-प्रतिदिन आधार पर करके इसे दो साल में इसे पूरा कर लिया जाए।

Related Articles

Back to top button