ब्रेकिंग
Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी? Navratri Kanya Pujan Vidhi 2026: दुर्गा अष्टमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए चरण धोने से लेकर भोजन औ... Kumror Chokka Recipe: कन्या पूजन के लिए खास बंगाली स्टाइल 'कुमरोर चोक्का' रेसिपी Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ... Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल...
देश

Unlock 1 Phase 2: दिल्ली में आज से क्या खुला और क्या अब भी रहेगा बंद, देखिये पूरी लिस्ट

नई दिल्ली।  Unlock 1 Phase 2: अनलॉक 1.0 के तहत राजधानी दिल्ली में सोमवार से कई चीजें खोल दी गई हैं, जिनमें मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे भी शामिल हैं। रेस्तरां और मॉल्स को भी सुबह 9 से रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति मिली है। ये सोमवार से खोले जा रहे हैं। इसके साथ ही पिछले एक सप्ताह से सील दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बॉर्डर को भी सोमवार सुबह से सील कर दिया गया है। इसके बाद यहां पर यातायात सामान्य हो गया है। ऐसे लोगों को बड़ी राहत मिली है कि दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में नौकरी या कारोबार करते हैं। आइये जानते हैं कि अनलॉक 1.0 के तहत सोमवार से दिल्ली में क्या खुला और क्या फिलहाल रहेगा बंद।

ये चीजें खुलीं

  • रेस्तरां
  • मॉल्स
  • धार्मिक स्थल (मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा)
  • नाई की दुकानें
  • सैलून
  • ब्यूटी पॉर्लर

 इन चीजों के खुलने पर रहेगा प्रतिबंध

  • होटल
  • बैंक्वेट हॉल
  • दिल्ली मेट्रो
  • स्पा
  • जिम सेंटर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग सेंटर
  • इस्कॉन मंदिर नहीं खुलेगा

करना होगा इन नियमों का पालन

  • शारीरिक दूरी का पालन करना होगा
  • मास्क पहनना होगा।
  •  बिना मास्क वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • अमूमन गुरुद्वारों में सिर को कपड़े से ढककर जाना पड़ता है, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते गुरुद्वारा में रखे कपड़े सिर पर ढकने के लिए नहीं मिलेंगे।
  • दिल्ली के सभी गुरुद्वारों में प्रवेश करने पर ही हाथ और पैर धोने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह सिर पर ढकने के लिए कपड़ा अपने साथ लेकर आएं।
  • मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आने वाले लोगों से अपील की गई है कि वह नमाज के लिए वजू घर में ही करके मस्जिद में पहुंचें।
  • मस्जिद और मदरसे में नमाज पढ़ने के लिए आने वाले लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर नमाज पढ़ेंगे।
  • मस्जिद में रखे कुरान और दूसरी चीजों को छूने के लिए मना किया गया है।
  • मंदिर में मूर्तियों को हाथ लगाने की मनाही है।
  • प्रसाद भी नहीं दिया जाएगा।

दिल्ली में सिर्फ राज्य के निवासियों का ही इलाज

दिल्ली में सोमवार से एक और बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली में अब यहां के निवासियों का ही इलाज हो सकेगा। दिल्ली के अस्पतालों में अब लोगों को पहचान के तौर पर वे सभी दस्तावेज मान्य होंगे जो यह प्रदर्शित करेंगे कि आप दिल्ली के निवासी हैं। इनमें मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, बैंक पास बुक, गैस कनेक्शन की पास बुक आदि शामिल हैं।

अस्पताल में तब्दील हो सकते हैं

कोराना वायरस संक्रमण के मद्देनजर दिल्ली में हालात ज्यादा बिगड़े तो बैंक्वेट हॉल और होटलों को अस्पताल में तब्दील किया जा सकता है। यह एलान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है।

Related Articles

Back to top button