ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मनोरंजन

‘बॉबी’ जैसे ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बावजूद डिंपल की दूसरी फ़िल्म 11 साल बाद आयी, जानें क्यों?

नई दिल्ली। डिंपल कपाड़िया ने राजकपूर की फ़िल्म बॉबी से बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर डेब्यू किया था। इस फ़िल्म की रिलीज़ के समय डिंपल की उम्र महज़ 16 साल थी। इतनी बड़ी कामयाबी के बावजूद डिंपल की दूसरी फ़िल्म 11 साल बाद आयी। यह बात हैरान करती है।

दरअसल, 1973 में बॉबी से डेब्यू के बाद डिंपल ने उस दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली और फ़िल्मों को अलविदा कह दिया। 1984 में उन्होंने फ़िल्मों में वापसी की। इसके बाद डिंपल के करियर ने जो रफ़्तार पकड़ी, फिर ठहरने का नाम नहीं लिया। ऐसे ही साहसिक फ़ैसलों के लिए चर्चित रहीं डिंपल 8 जून को 63वां जन्मदिन मना रही हैं। डिंपल से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-

डिंपल का जन्म 8 जून 1957 को एक गुजराती परिवार में हुआ था। बताया जाता है कि डिंपल कपाड़िया के पिता चुन्नीभाई कपाड़िया सम्पन्न परिवार से थे और अपने घर समुद्र महल में अक्सर फिल्म सितारों को पार्टी देते थे। जानकारी के मुताबिक फिल्ममेकर राज कपूर ने 14 साल की डिंपल को देखा था तब ही तय कर लिया था कि वे उनकी फिल्म में काम करेंगी।

मात्र 15 साल की उम्र में डिंपल ने फिल्म बॉबी में काम शुरू कर दिया। ऋषि कपूर के साथ की गई पहली फिल्म बॉबी के लिए डिंपल को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल के खिताब से नवाजा गया था। बॉबी की बंपर कामयाबी के बाद जब डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी की तब उनकी उम्र राजेश खन्ना से लगभग आधी थी।

शादी के बाद राजेश खन्ना के कहने पर डिंपल ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। दोनों के बीच शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 1982 में राजेश खन्ना और डिंपल ने अलग होने का फैसला कर लिया। डिंपल अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग रहने लगी थीं।

राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल ने एक बार फिर फिल्मों में काम किया था। 11 साल के ब्रेक के बाद डिंपल का करियर 1984 से फिर शुरू हुआ। 1985 में आई फिल्म सागर में एक बार फिर वे ऋषि कपूर के साथ नजर आईं, जो सुपर हिट हुई।

इस फिल्म के बाद उन्होंने जांबाज, इंसाफ, राम लखन और प्रहार जैसी कई फिल्मों में काम किया था। अपने 4 दशक लंबे करियर में लगभग 75 फ़िल्मों में अभिनय किया है। डिंपल ने अपनी अदाकारी की रेंज़ दिखाते हुए काश, दृष्टि, लेकिन…, रूदाली जैसी पैरेलल सिनेमा की फ़िल्मों में भी काम किया। रूदाली के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के फ़िल्मफेयर अवॉर्ड से नवाज़ा गया था।

डिंपल के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों मे कुछ हैं- सागर, अर्जुन, एतबार, काश, राम लखन, बीस साल बाद बंटबारा, प्रहार, अजूबा, नरसिम्हा, गर्दिश क्रांतिवीर, दिल चाहता है, बीइंग सायरस, दबंग, कॉकटेल, पाटियाला हाउस आदि। हाल के वर्षों में वो वो ‘फाइंडिंग फैनी’, ‘दबंग 3’ और ‘वेलकम बैक’ जैसी फिल्मों में नज़र आयीं। डिंपल अब हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फ़िल्म TENET में नज़र आएंगी।

Related Articles

Back to top button