ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
देश

पाकिस्तान में फिर एक मंदिर पर हमला, देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित की, पड़ोसी मुस्लिमों ने उपद्रवियों को रोका

कराची। पाकिस्तान में मंगलवार को कट्टरपंथी शरारती तत्वों के भीड़ ने फिर एक मंदिर में तोड़फोड़ कर उसे नुकसान पहुंचाया है। लेकिन अच्छी बात यह रही कि इस घटना में मंदिर के आसपास रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग ही शरारती तत्वों से निपटने के लिए आगे आए और उन्हें रोका। घटना कराची के बाहरी इलाके की है। इससे पहले भी कराची में एक मंदिर पर हमला कर उसे नुकसान पहुंचाया गया था।

समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक, ताजा घटना पुरानी कराची के शीतलदास कंपाउंड की है। यहां पर करीब सौ साल पुराने मंदिर में आसपास रहने वाले 300 हिंदू परिवार जाते हैं। इन्हीं हिंदू परिवारों में से एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे कंपाउंड के द्वार पर मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होने लगे। उनमें बहुत से लोग वहां रहने वाले हिंदुओं पर हमले की बात कह रहे थे लेकिन शरारती तत्वों का यह समूह पहले कंपाउंड में बने मंदिर पर पहुंचा और वहां तोड़फोड़ करने लगा।

इस दौरान शरारती तत्वों ने तीन देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया। लेकिन इस बीच शोरशराबे की आवाज सुन नजदीक रहने वाले मुस्लिम लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने उत्पातियों को रोका और उन्हें वापस भेजा। एक अन्य हिंदू प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कंपाउंड में रहने वाले मुस्लिमों के सक्रिय हो जाने से शरारती तत्वों को हिंदू परिवारों पर हमले करने के मंसूबे पूरे नहीं हो पाए।

हिंदू परिवारों को बचाने के लिए कंपाउंड में रहने वाले मुस्लिम दीवार बनकर हमलावर भीड़ के सामने खड़े हो गए। उम्रदराज शख्स ने कहा, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में ऐसा माहौल नहीं देखा। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की। कहा कि अगर इलाके के मुस्लिम बचाव में खड़े नहीं होते तो मुश्किल हो सकती थी। घटना के बाद कंपाउंड में रहने वाले 60 परिवार अपने घर छोड़कर शहर के अन्य इलाकों में चले गए हैं। कुछ घरों में मर्दो ने अपने घर की औरतों और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

Related Articles

Back to top button