ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...
हरियाणा

हरियाणा में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण: लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण और विशेष शिविरों के निर्देश

हरियाणा डेस्क: चुनाव आयोग ने हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मिले नोटिस और सुनवाई से संबंधित मामलों के समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण पर विशेष जोर दिया है। जिलावार समीक्षा के अनुसार, प्रदेशभर में कुल 44,91,923 नोटिस जनरेट किए गए हैं, जिनमें से 3,43,127 सुनवाई के मामले अभी लंबित चल रहे हैं। कुल लंबित मामलों का यह प्रतिशत 7.64 प्रतिशत है।

आयोग द्वारा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे लंबित सुनवाई मामलों का शीघ्र निस्तारण, प्रभावी मॉनिटरिंग और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

⛺ दस्तावेज जमा कराने के लिए विशेष शिविर और घर-घर सर्वे

नोटिस की सुनवाई की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए 7 से 9 अक्तूबर तक उन मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और घर-घर सर्वे किया जा रहा है, जहां नोटिस मिलने के बाद भी मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाए गए हैं।

👥 राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) की नियुक्ति

मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रदेश के 20,864 मतदान केंद्रों पर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बड़ी संख्या में बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) नियुक्त किए गए हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है:

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP): 19,554

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress): 17,127

  • इंडियन नेशनल लोकदल (INLD): 2,186

  • जननायक जनता पार्टी (JJP): 1,093

  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी): 314

  • बहुजन समाज पार्टी (BSP): 146

  • आम आदमी पार्टी (AAP): 54

Related Articles

Back to top button