ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
मध्यप्रदेश

कथावाचक पर पत्नी ने लगाए संगीन आरोप, कहा- मांगता था दहेज, रोज करता था पिटाई

मध्य प्रदेश के छतरपुर के महिला थाने में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. जिसमें पीड़ित महिला ने अपने ससुराल पर कई आरोप लगाए हैं. महिला ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के प्रताड़ित करते हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं. इसलिए महिला अपनी शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची है.

महिला ने शिकायती आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है. दरअसल, ग्वालियर की रहने वाली 22 वर्षीय दिया रावत की शादी दो साल पहले अंकित रावत से हुई थी, जो छतरपुर के नौगांव का रहने वाला है. दोनों की हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी. अंकित रावत एक कथा वाचक है. अंकित रावत की कथाओं से प्रभावित होकर ही दिया रावत की शादी अंकित से कराई गई थी.

महिला थाने में की शिकायत

लेकिन अब दिया ने अंकित रावत यानी अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है. दिया ने नौगांव थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई. इसलिए दिया देर रात छतरपुर के महिला थाने में पहुंची और शिकायती आवेदन देकर पत्र दिया. महिला का कहना है कि मेरे ससुराल वाले मुझसे पैसों की मांग करते हैं और मारपीट करते हैं.

ससुराल वाले देते हैं ताने

दिया ने बताया कि जब उसकी शादी अंकित रावत से हुई थी. तब उन्होंने कुछ नहीं मांगा था और अब पैसों और दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर रहे हैं. यही नहीं आगे बताया कि शादी से पहले मैंने अपने पति को बता दिया था कि मेरी मां की दूसरी शादी हुई है. इस बात को लेकर वह आए दिन ताना देते हैं. गाली गलौज करते हैं और मेरी छोटी बहन ने मेरे ससुराल में आकर चोरी की थी, जिसके ताने मुझे दिए जाते हैं. हालांकि पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए ये भी कहा कि वह अपने पति और ससुराल वालों के साथ अच्छे से रहना चाहती है.

Related Articles

Back to top button