ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
उत्तरप्रदेश

देवरिया की लुटेरी दुल्हन! दूल्हे के परिवार संग की शॉपिंग, फिर सारा सामान लेकर हुई फरार

विवाह का बंधन बहुत ही पवित्र माना जाता है. शादी में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाई जाती है. लेकिन उत्तर प्रदेश के देवरिया में शादी के बहाने लूटपाट और धोखेबाजी का मामला सामने आया है. यहां गाजियाबाद जिले के नेवाड़ी थाना क्षेत्र के मोदीनगर फिरोजपुर के रहने वाले कपिल त्यागी अपने परिवार के साथ देवरिया के सलेमपुर में शादी के लिए लड़की देखने पहुंचे. यहां पर कपिल त्यागी की मुलाकात एक युवती और उसके कथित रिश्तेदारों से कराई गई.

दोनों पक्षों के बीच शादी की बातचीत चल रही थी. बातचीत के दौरान ही कपिल त्यागी की शादी अगुवा ने युवती से करा दी. इसके बाद लड़की के साथ आए लोग दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद और बधाई देने लगे.

दुल्हन ने की मॉल में जाकर जमकर शॉपिंग

हैरान करने वाली इस शादी के बाद दूल्हे के साथ दुल्हन ने मॉल में जाकर जमकर शॉपिंग की. एक दूसरे की पसंद से सामान खरीदे. इसके बाद दूल्हा हंसी खुशी दुल्हन को साथ मे लेकर गाजियाबाद के लिए रवाना हो गया. तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने गाड़ी को रोक लिया और 14 हजार 200 रूपये लूट लिये. बदमाशों में शादी कराने वाला अगुवा गोविन्द गौड़ भी शामिल था.

तमंचे के बल पर लूटपाट

साथ ही दूल्हे और उसकी नवविवाहिता पत्नी को तमंचे के बल पर अपनी गाड़ी में बैठाकर जबरदस्ती वहां से फरार हो गए. इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया. वारदात में शामिल बदमाशों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हम लोगों द्वारा कपिल त्यागी निवासी गाजियाबाद को अपने झांसे में लेकर शादी कराने के बहाने देवरिया बुलाकर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम देने की साजिश रची गई थी.

दुल्हन भी थी साजिश का हिस्सा

इस साजिश में दुल्हन बनी युवती भी हम लोगों के साथ शामिल थी. बदमाशों ने बताया कि लूटपाट के बाद उसे सोनूघाट चौराहा के पास छोड़ दिया गया. वहां से वह कहीं चली गयी. पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है और दूल्हे के साथ हुई लूट की रकम बरामद कर ली है. इसके साथ ही पुलिस ने अवैध हथियार समेत घटना में शामिल चार पहिया गाड़ी को भी जब्त कर लिया है.

Related Articles

Back to top button