ब्रेकिंग
President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्... NEET UG Re-Exam Uttarakhand: देहरादून में 16 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम; प्रशासन ने कसी कमर, चप...
देश

तेलंगाना में अपनी ही दोस्त के साथ इस शख्स ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैदराबाद। तेलंगाना से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे पढ़ने या सुनने के बाद भी कोई भी व्यक्ति दोस्ती पर भरोसा करने से पहले 100 बार सोचेगा। जी हां तेलंगाना में एक लड़की के दोस्त ने ही उसके साथ दुष्कर्म कर मौत की नींद सुला दिया। दरअसल, 19 साल की इस लड़की ने अपने जन्मदिन पर अपने दोस्त को पार्टी में बुलाया। इस दौरान उसके दोस्त ने बुधवार को वारंगल शहरी जिले में इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले को सुलझाने के बाद आरोपी साई कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी दोस्त के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी मौत कर दी। उसके बाद उसके शव को कार में लेकर घुमते रहे। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने लड़की के खून से सने कपड़े को बदल दिए। बुधवार देर रात ग्रेटर वारंगल के हनमकोंडा में हंटर रोड पर लड़की का शव मिला है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच के बाद पता चला है कि लड़की कॉलेज में पढ़ाई करती थी। वह अपने जन्मदिन पर प्रार्थना करने के लिए एक मंदिर के लिए दोपहर में अपने घर से निकली थी। इस दौरान उसका दोस्त साई कुमार ने लड़की को फोन किया। अपने स्थान पर बुलाकर उसने लड़की के साथ कार में अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या भी कर दी।

वारंगल के पुलिस आयुक्त वी. रविंदर ने पत्रकारों को बताया कि अपराध करने के बाद आरोपी साई कुमार ने अपने दो दोस्तों को मदद के लिए बुलाया। हालांकि, शव को देखने के बाद उसके  दोस्तों ने उसकी मदद करने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शव को अपनी कार में रखने के बाद एक दुकान से लड़की के लिए कपड़े खरीदे और उसके खून से सने कपड़े बदल दिए। इसके बाद आरोपी शव को फेंकने के लिए हंटर रोड पहुंचा और वहां से निकल गए। पुलिस को सुबह 10 बजे के आसपास इलाके में एक लड़की का शव मिलने की सूचना मिली। कुछ घंटों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी साई कुमार को उसके पैतृक गाँव नामलीगोंडा से गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button