ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
देश

रिटायर हो रहे हैं सेना प्रमुख बिपिन रावत, अगले आर्मी चीफ के लिए पीएम मोदी को भेजे गए ये तीन नाम

नई दिल्ली। सरकार जल्द ही नए सेना प्रमुख का एलान करने जा रही है। दरअसल, वर्तनाम आर्मी चीफ बिपिन रावत 31 दिसंबर को सेवानिवृत होने जा रहे हैं। नए सेना प्रमुख के लिए तीन नामों की लिस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दी गई है।

बीपिन रावत के रिटायरमेंट से दो सप्ताल पहले नए आर्मी चीफ की घोषणा कर दी जाएगी। COAS पद के लिए जिन तीन अधिकारियों पर विचार किया जा रहा है, वे हैं- उप प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवने, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और दक्षिणी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतिंदर कुमार सैनी।

लेफ्टिनेंट जनरल नरवने से जुड़े कुछ तथ्य

सितंबर में उप-प्रमुख बनने से पहले पूर्वी कमान और सेना प्रशिक्षण कमान (ARTRAC) का नेतृत्व कर चुके लेफ्टिनेंट जनरल नरवने, बाकी दोनों उम्मीवारों से वरिष्ठ हैं और इस पद के लिए पसंदीदा हैं। इसके साथ ही उन्हें कश्मीर और उत्तर पूर्व दोनों में आतंकवाद रोधी अभियानों में व्यापक अनुभव है। उन्होंने राष्ट्रीय राइफल्स की एक बटालियन की भी कमान संभाली है, जो जम्मू-कश्मीर में सेना की आतंकवाद-रोधी सेना है। साथ ही वह नारायण भारतीय शांति रक्षा बल का हिस्सा थे, जब इसे गृह युद्ध के दौरान श्रीलंका में तैनात किया गया था।

बिपिन रावत की जुड़ी कुछ खास बातें 

लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत 1978 दिसंबर में सेना में शामिल हुए थे। तब उन्हें गोरखा राइफल्स की पांचवीं बटैलियन में कमिशन मिला था।

बिपिन रावत ने देश के 26वें आर्मी चीफ के तौर पर कार्यभार संभाला था। इससे पहले सितंबर 2016 में वह वाइस चीफ बने थे। वाइस चीफ बनने से पहले रावत पुणे में सदर्न कमांड के जीओसी इन कमांड थे। रावत ने लंबे समय तक अशांत इलाकों में काम किया है। तीन दशकों में उन्होंने भारतीय सेना में अगम पदों पर काम किया हैं। उन्होंने 1986 में चीन से लगे लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर इन्फेन्ट्री बटैलियन की कमान संभाली।

उन्होंने ब्रिगेडियर के तौर पर कॉन्गो में यूएम पीसकीपिंग मिशन के मल्टीनैशनल ब्रिगेड की अगुआई की थी। इसके अलावा रावत 5 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स और कश्मीर घाटी में 19 इन्फेन्ट्री डिविजन की अगुआई भी कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button