ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
देश

तेलंगाना में मिली महिला डॉक्टर की जली हुई लाश, एक आरोपी गिरफ्तार

तेलंगाना। हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के शादनगर के बाहरी इलाके में एक लड़की की जली हुई लाश बरामद हुई है। पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। आरोपी युवकों में शामिल एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि जलाने से पहले डॉक्टर का यौन शोषण किया गया था।

फूटा महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष का गुस्सा

हादसे पर महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि ऐसा लगता है कि सड़को पर भेड़िये घूम रहे हैं। जो महिलाओं पर झपट्टा मारने की फिराक में रहते हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और आरोप साबित होने के बाद उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि NCW की एक सदस्य वहां जा रही हैं, वह पीड़िता के परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करेंगी। साथ में कोशिश करेंगी कि जल्द से जल्द कार्रवाई हो।

    

मृतक की बहन ने दर्ज कराई शिकायत

शादनगर के एसीपी, वी सुरेंदर ने कहा कि मृतक महिला की बहन ने शमशाबाद ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक डॉक्टर एक पशु चिकित्सक के रूप में काम कर रही थीं और इलाज के लिए एक अस्पताल गई थीं। वहां से लौटते समय उनके वाहन का टायर पंचर हो गया। इसके बाद उसकी शादनगर में नृशंस तरीके हत्या कर जला दिया गया।

बहन से फोन कर कहा- डर लग रहा है

हादसे की जानकारी देते हुए पीड़िता की बहन ने कहा कि शादनगर टोल प्लाजा के पास अपनी स्कूटी को पार्क किया था। पशु चिकित्सालय से लौटते वक्त जब वह वहां पहुंची तो उसकी स्कूटी पंचर थी। इसके बाद उसने अपनी बहन को फोन किया और इस बारे में जानकारी दी। उसने अपनी बहन से बात करते हुए फोन पर कहा कि मुझे डर लग रहा है मेरी स्कूटी खराब हो गई है। इसके बाद उसकी बहन ने उसे कैब से आने के लिए कहा।

तभी उसने बताया कि कुछ लोगों ने उसे मदद का प्रस्ताव दिया है और थोड़ी देर बाद कॉल करने की बात कही। इसके बाद से उसका फोन स्वीच ऑफ आने लगा। इसके बाद परिवार वालों ने शादनगर टोल प्लाजा पहुंचकर  उसे खोजना शुरू किया। लेकिन, वह उन्हें वहां नहीं मिली अगले दिन उसकी लाश शादनगर अंडर पास के नीचे जली हुई मिली।

तेलंगाना के गृहमंत्री का बयान

तेलंगाना के गृहमंत्री मोहम्मद अली ने कहा कि हम घटना से दुखी हैं, पुलिस सतर्क है और लगातार अपराध को नियंत्रित कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महिला ने अपनी बहन को फोन किया और ‘100’ को नहीं, अगर महिला ‘100’ फोन किया होता तो उसे बचाया जा सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button