ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: विंदू दारा सिंह ने आसिम रियाज़ को जमकर लताड़ा, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ लड़ाई पर कही ये बात!

नई दिल्लीl बिग बॉस 13 के वीकेंड का वार का प्रोमो जारी कर दिया गया है। फ्रीज टास्क के दौरान विंदू दारा सिंह घर में नजर आएंगे और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ लगातार झगड़ा करने के लिए आसिम रियाज को लताड़ते नजर आएंगे। वह उन्हें ‘चुस्लेट’ कहते हुए भी नजर आते हैंl साथ ही वह आसिम को सिद्धार्थ से दूर रहने की सलाह देते हैl

इसके अलावा वह आसिम से कहते है, ‘हिमालय जैसे आदमी से लड़ना ठीक नहींl’ बिग बॉस 13 के वीकेंड का वार में बिग बॉस के कई एक्स-कंटेस्टेंट और पूर्व विजेता घर में नजर आएंगे। हम बिग बॉस 3 के विजेता विंदू दारा सिंह, बिग बॉस 8 के विजेता गौतम गुलाटी, करण सिंह ग्रोवर और पूर्व कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना को बिग बॉस 13 के घर में आते हुए देखेंगे।

कुछ समय पहले आपने गौतम गुलाटी के लिए शहनाज़ गिल का रिएक्शन भी देखा होगा, जिसमें गौतम गुलाटी को घर में आते हुए देखा गया था। अब फ्रीज टास्क में विंदू दारा सिंह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ लगातार झगड़े करने के लिए आसिम रियाज को लताड़ते हुए दिखाई देंगे। इस क्लिप की शुरुआत करण सिंह ग्रोवर से होती हैl वह आरती सिंह से कहते है कि उन्होंने सभी को बहुत गर्व महसूस कराया है। फिर वह उन्हें नसीहत देते है कि सामने भले ही कोई भी क्यों न आ जाए लेकिन आप कभी मत बदलना।

वह फिर सिद्धार्थ शुक्ला के पास जाते है और कहते है कि आसिम, आरती और सिद्धार्थ उनकी पत्नी बिपाशा बासु की पसंदीदा हैं। वीडियो में विंदू दारा सिंह को पारस छाबड़ा से बात करते हुए देखा जा सकता है। विंदू दारा सिंह ने पारस छाबड़ा से कहा कि 150 रोमियो मरे होंगे तब तू पैदा हुआ होगा। माहिरा और तुम बंटी और बबली बन गए हो लेकिन याद रख आकांक्षा की नजर तुझ पर है।

वह फिर आसिम के पास जाते है और उनसे कहते है, ‘जब तू लड़ता है, तो हमने तेरा नाम ‘चुस्लेट’ रखा है। हिमालय जैसे आदमी से लड़ना ठीक नहीं है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button