ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

इराक की SWAT Team ने 250 किलो वजनी ISIS के खतरनाक नेता जेबा जेहादी को दबोचा

मोसुल। आइएसआइएस के खिलाफ लड़ रहे इराकी बलों के स्‍वात दस्‍ते SWAT team को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस दस्‍ते ने मोसुल शहर से आइएस बड़े नेता को दबोचा है जो सोशल मीडिया पर ‘जेबा जेहादी’ Jabba the Jihadi के नाम से कुख्‍यात था। समाचार एजेंसी एएनआइ ने न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट के हवाले से बताया है कि गिरफ्तारी के बाद स्‍वात दस्‍ते ने लगभग 250 किलो वजनी इस कट्टरपंथी नेता को पिकअप ट्रक में लोड किया क्‍योंकि यह पुलिस कार में नहीं समा रहा था।

इराकी बलों ने अपने आधिकारिक बयान में इस चरमपंथी का नाम मुफ्ती अबू अब्दुल बारी mufti Abu Abdul Bari बताया है जो कि सुरक्षा बलों के खिलाफ भड़काऊ भाषण के लिए कुख्‍यात है। इसे आतंकी संगठन आईएस का बेहद महत्वपूर्ण नेता माना जाता है। बयान में बताया गया है कि मुफ्ती अबू अब्दुल बारी Abu Abdul Bari ने उन मौलवियों और इस्लामिक विद्वानों की हत्याओं के फतवे जारी किए जिन्‍होंने आतंकी संगठन आईएस ISIS के प्रति अपनी निष्ठा रखने से इनकार कर दिया था।

लंदन के इस्लामी चरमपंथ विरोधी कार्यकर्ता माजिद नवाज Maajid Nawaaz ने अपनी फेसबुक पोस्‍ट में बारी और उसके कुकर्मों पर लंबी पोस्ट लिखी है। इस पोस्‍ट में उन्‍होंने इस चरमपंथी की तस्‍वीरें भी पोस्‍ट की हैं जिसमें वह भारी वजन के कारण बिस्‍तर पर लेटा हुआ है। उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा है कि यह अच्‍छा है कि सीरियाइ, इराकी और अन्‍य लोग इस शख्‍स की ग‍िरफ्तारी के गवाह बन रहे हैं। यह कट्टरपंथी मुफ्ती मोटापे की बीमारी ग्रस्‍त है। इसकी गिरफ्तारी आइएस के लिए किसी झटके से कम नहीं है जो समझता है कि खुदा उसके साथ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button