ब्रेकिंग
Dantewada News: कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव का अतिदुर्गम क्षेत्रों का दौरा; पहाड़ और नदी पार कर पहुंचे ... Kanker Education News: कचरा शेड में पढ़ने को मजबूर मासूम; जर्जर स्कूल भवन के चलते बंगोघोड़ियां गांव क... Chhattisgarh News: मुंगेली के सरगांव स्थित प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना; झुलसे मजदूरों को किया गया र... Chhattisgarh Murder Case: दुर्ग में पत्थर और कटर से युवक को मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने कुएं में फ... Ludhiana ATM Theft: बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM से 17.98 लाख की चोरी; पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्... Ajnala BSF Operation: अजनाला में बीएसएफ की बड़ी कामयाबी; भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद Punjab State Lottery Result: बठिंडा में टैक्सी चालक की खुली किस्मत; डियर समर बंपर लॉटरी में जीता 3 क... Amritsari Kulcha GI Tag: अमृतसरी कुलचा को मिलेगी वैश्विक पहचान; GI टैग दिलाने के लिए जिला प्रशासन की... Teachers Protest in Ludhiana: नॉन-एकेडमिक ड्यूटी के विरोध में उतरे शिक्षक; डीसी हिमांशु जैन ने दिया ... Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून से पहले मौसम मेहरबान; कई जिलों में बारिश, जानें 21 जून तक का...
खेल

Reliance Industries हुई कर्जमुक्त, समय से पहले पूरा किया वादा : मुकेश अंबानी

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री ने मार्च 2021 से पहले नेट डेट फ्री यानी कर्जमुक्त होने के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। कंपनी ने पिछले 58 दिनों में 1,68,818 करोड़ रुपये जुटाए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने राईट इश्यू और डिजिटल शाखा में निवेश के जरिये ये रकम जुटाए हैं। शुक्रवार को मुकेश अंबानी ने कहा कि, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि शेयरधारकों से किया वादा पूरा हो गया है। यह वादा हमने 31 मार्च 2021 के अपने तय कार्यक्रम से पहले ही पूरा कर रिलायंस नेट को कर्ज़ मुक्त कर दिया है। इस खबर के बाद शुक्रवार को NSE पर रिलायंस के शेयर ने 1684 रुपये का नया उच्चतम बनाया है। इससे कंपनी की मार्केट कैप में भी जोरदार इजाफा हुआ है। आरआईएल की मार्केट कैप बढ़कर 10.64 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

उल्लेखनीय है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को जियो प्लेटफॉर्म्स में 11वें निवेश का ऐलान किया। बीते 9 सप्ताह में लगातार 10 निवेशकों के बाद सऊदी अरब की सॉवरेन वेल्थ फंड PIF 2.32 फीसद हिस्सेदारी के लिए ​जियो प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पिछले 28 दिनों में जियो प्‍लैटफॉर्म्‍स में हुए विदेशी निवेश के जरिए कंपनी ने 115,693.95 करोड़ रुपये जुटाए हैं। वहीं 53,124.20  करोड़ रुपये राइट्स इश्यू के जरिए जुटाए गए हैं।

पेट्रो-रिटेल जेवी में बीपी को हिस्सेदारी की ब्रिक्री के जरिए भी कंपनी की कुल फंड रेजिंग 1.75 लाख करोड़ रुपये हो गई है। बयान में यह भी कहा गया है कि 31 मार्च 2020 तक कंपनी पर 161,035 करोड़ रुपये का कर्ज था।रिलायंस इंडस्ट्री ने जियो प्‍लैटफॉर्म्‍स में 24.7 फीसद बिक्री के जरिए 115,693.95 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

12 अगस्त 2019 को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 42 वें एजीएम में मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को 31 मार्च 2021 से पहले रिलायंस को कर्जमुक्त करने का आश्वासन दिया था।

Related Articles

Back to top button