ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

पप्पू यादव बीजेपी के एजेंट, पूर्णिया की सभा में तेजस्वी यादव ने बोला हमला

बिहार में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पूर्णिया की सभा में पप्पू यादव पर हमला बोला. जानकी नगर में राजद की उम्मीदवार बीमा भारती के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए पप्पू यादव पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग बीजेपी का एजेंट और बी टीम बनाकर काम कर रहे हैं और दिन रात मेरे पिता को गाली देने का काम करते हैं, जबकि हम सभी ने कभी भी उन्हें अपमानित नहीं किया था.

उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसा ऐसा वीडियो है, जिसे दिखा दिया जाए तो लोग शर्मसार हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि आज बिहार के चार लोकसभा क्षेत्र में चुनाव हो रहे हैं, जहां राजद के उम्मीदवार जीत रहे हैं और भाजपा की हवा टाइट हो गई है.

तेजस्वी यादव ने पप्पू यादव को लेकर कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने पिछले इलेक्शन के समय कसम खाई थी कि यदि तेजस्वी यादव चुनाव जीत जाते हैं, तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे, लेकिन कसम खाने वाले लोग बेशर्मी से चुनाव लड़ रहे हैं.

बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं पप्पू यादव

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में यह देखा गया था कि पप्पू यादव सीएम के उम्मीदवार बने हुए थे. बीजेपी के पैसों के बल पर हेलीकॉप्टर से जगह-जगह दौरा कर रहे थे. आज ऐसे लोग मुस्लिम और यादव के बीच जाकर कह रहे हैं कि उन्हें जिताइए और जीतने के बाद वे कांग्रेस में जाएंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि कांग्रेस उनके साथ है. वे लोग जीतेंगे तो कांग्रेस और मजबूत होगा

तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब चाचा ने पलटी मारी थी, तो बीमा भारती पार्टी के साथ थे, लेकिन नीतीश कुमार और भाजपा ने मिलकर उनके पति और बेटे को जेल भेज दिया. राजद बीमा भारती के साथ है.

तेजस्वी ने कहा कि वे लोग ही बीजेपी पटखनी देंगे और अगर उनकी सरकार बनी तो 15 अगस्त से एक करोड़ लोगों को नौकरी देंगे. इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार बीमा भारती ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव मतदाताओं को धमका रहे हैं. जनता भयभीत है. इलाके की जनता इसका जवाब देगी.

पप्पू यादव ने तेजस्वी पर किया पलटवार

पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्णिया से कितनी नफरत ईर्ष्या है. पूर्णिया के बेटे से कितना डर है. पहले मेरी राजनीतिक हत्या करने कीकोशिश की, तब पूर्णिया की जनता ने मुझे बचाया तो अब बदहवासी में निजी हमला कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दावा बीजेपी से लड़ने का करते हैं, लेकिन उसके खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते हैं. आप क्या राहुल गांधी की मदद करेंगे? आप भाजपा से डर रहे हैं और राहुल गांधी भाजपा से लड़ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button