ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
मनोरंजन

सोनू सूद बोले, किसी पार्टी में जाने का इरादा नहीं, आलोचनाओं की परवाह नहीं करता

मुंबई। प्रवासी कामगारों को बस से लेकर ट्रेन और हवाई जहाज के माध्यम से उनके घर पहुंचा रहे अभिनेता सोनू सूद ने राजनीति में आने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। सोनू ने दैनिक जागरण से खास बातचीत में कहा, ‘मैं इन आलोचनाओं को अहमियत नहीं देता। मैं अपने प्रवासी भाई और बहनों की मदद करता रहूंगा। लोग क्या सोचते हैं, मैं इसकी परवाह नहीं करता हूं। मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि मेरा इरादा किसी भी राजनीतिक पार्टी में जाने का नहीं है। मुख्यमंत्री ठाकरे के साथ मेरी मुलाकात अच्छी थी। उन्होंने मेरे काम की सराहना की। साथ ही कहा कि यदि कोई मदद चाहिए तो वह साथ देंगे।

सोशल मीडिया पर मदद मांगकर आभार जताने वालों के ट्वीट्स डिलीट होने के सवाल पर सोनू ने कहा कि ऐसा शायद इसलिए हो रहा है, क्योंकि कई लोगों ने अपना पर्सनल फोन नंबर साझा किया था। हो सकता है दूसरे लोग उन्हें कॉल करके परेशान कर रहे हों। ऐसे भी लोग होंगे जो केवल रिप्लाई पाने के लिए अपना नंबर पोस्ट करते होंगे और रिप्लाई मिलने पर डिलीट कर देते हों। इन सब वजहों के चलते जरूरतमंद की पहचान करना मुश्किल भी हो रहा है। मुझे हर किसी को जवाब देना पड़ता है, ताकि जरूरतमंद कहीं छूट न जाएं। मैं यही कहना चाहता हूं कि केवल जरूरतमंद लोग ही मैसेज करें।

गौरतलब है कि राज्य में सत्तारूढ़ शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित कॉलम में पार्टी नेता संजय राउत ने लिखा था कि सोनू सूद अच्छे अभिनेता है, इसलिए आशंका है कि उनके कायरें के पीछे कोई राजनीतिक निर्देशक हो। वह बहुत चालाकी से ‘महात्मा सूद’ बनने की ओर बढ़े हैं। हो सकता है कि वह बहुत जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलें और मुंबई के सेलिब्रिटी मैनेजर बन जाएं। इसके बाद रविवार रात सोनू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे से मुलाकात की थी।

Related Articles

Back to top button