ब्रेकिंग
MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ... Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र, 'बहुत हुआ युद्ध, स्विट्जरलैंड या तुर्किये ... RBI MPC Meeting 2026: आरबीआई ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 में 6.9% की जगह 6.6% की रफ्तार से बढ... Adhik Maas Kala Ashtami 2026: 3 साल बाद आया अधिक मास कालाष्टमी का महासंयोग; 8 जून को भूलकर भी न करें...
देश

फरसा से केक काटने वाले पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ FIR दर्ज, फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश की डिबाई विधानसभा से प्रतिनिधि रहे दबंग छवि के भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित एक बार फिर विवादों में हैं। गाड़ी के बोनट पर रखा बर्थ डे केक फरसा से काटने वाले गुड्डू पंडित के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। प्रदेश में कई राजनीतिक दल बदलने वाले आपराधिक छवि के नेता गुड्डू पंडित ने जन्मदिन मनाने की बात को झूठ बताया है।

नोएडा के डीसीपी जोन-3 राजेश सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड््डू पंडित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को एक वायरल वीडियो में हाईवे पर केक काटते समय फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ धारा 144 का उल्लंघन करते देखा गया। मामला दर्ज करने के बाद अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। नोएडा से पहले पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर हाल ही में बुलंदशहर में लॉकडाउन उल्लंघन के कई मामले दर्ज हैं।

बाहुबली नेता पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने प्रदेश के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के किनारे धारा 144 का उल्लंघन कर अपना जन्म दिन मनाया। इस दौरान उनके समर्थकों ने फीजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। गुड्डू पंडित पर आरोप है कि हाई-वे के किनारे अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी के बोनट पर रखकर केक काटा गया था। केक को फरसा से काटा गया और इस दौरान फीजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं, साथ ही धारा 144 का भी उल्लंघन किया गया

वीडियो वायरल

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का हाईवे किनारे समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि गुड्डू पंडित समेत किसी ने भी मास्क नहीं लगा रखे हैं। इसी के साथ वहां पर कोई भी समर्थक फीजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करता नहीं दिखा। वीडियो के मुताबिक, पूर्व विधायक के साथ वहां कई गाडिय़ां भी नजर आ रही हैं और समर्थक फीजिकल डिस्टेंसिंग को किनारे कर जश्न मना रहे हैं।

गुड्डू पंडित  ने दी सफाई

बुलंदशहर के डिबाई से पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने मामले के तूल पकडऩे पर अपनी सफाई दी है। गुड्डू पंडित ने कहा कि नोएडा से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौके के दौरान समर्थकों ने रोक लिया। एक समर्थक का जन्मदिन होने के कारण उसका केक मैंने काटा था। यह मेरा जन्मदिन नहीं था, मेरा जन्मदिन तो 10 जुलाई को होता है।

Related Articles

Back to top button