ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
देश

गोरखपुर के औद्योगिक गलियारे में स्थापित होगा टेक्सटाइल पार्क, CM योगी ने दिलाई थी मंजूरी

गोरखपुर। गोरखपुर में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की कवायद एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार पहल गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) ने की है। यह पार्क पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे में बनेगा, जिसकी सहमति मिल गई है। जल्द ही विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा।

शासन से मिली सहमति, तैयार कराकर जल्द ही भेजा जाएगा विस्तृत प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने कई जिलों को टेक्सटाइल पार्क के लिए चुना है। पूर्वांचल में वाराणसी को तो इसमें स्थान मिल गया, लेकिन गोरखपुर सूची में शामिल नहीं हो सका। गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने गोरखपुर में टेक्सटाइल उद्योग की संभावनाओं को बताते हुए यहां भी पार्क स्थापित करने की बात शासन में रखी, जिसे हरी झंडी मिल गई। औद्योगिक गलियारे के लिए प्रथम चरण में करीब 1200 एकड़ जमीन खरीदने का प्रस्ताव यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) को भेजने की तैयारी चल रही है।

गोरखपुर में है बेहतर माहौल

यहां धागा बनाने की चार इकाइयां, बड़े प्रॉसेस हाउस, बड़ी संख्या में बुनकर व प्रशिक्षित श्रमिक हैं। गोरखपुर में कपड़े का भी बड़ा बाजार है, जिसके कारण उद्यमी लगातार टेक्सटाइल पार्क लगाने की मांग करते आए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने दिलाई थी मंजूरी

उद्यमियों ने एसके अग्रवाल के नेतृत्व में टेक्सटाइल पार्क के लिए मुहिम चलाई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस समय सांसद के रूप में व्यक्तिगत प्रयास किए थे, जिसके बाद केंद्र सरकार ने 2006 में यहां टेक्सटाइल पार्क की मंजूरी दी थी। गीडा जमीन देने के लिए तैयार था तो संचालन के लिए स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) का गठन भी कर लिया गया था। इस कंपनी के अध्यक्ष एसके अग्रवाल बनाए गए थे। स्थानीय स्तर पर कुछ विवादों के कारण जब इकाई स्थापित नहीं हो पाई तो केंद्र सरकार ने 2008 में टेक्सटाइल पार्क की मंजूरी निरस्त कर दी।

औद्योगिक गलियारे की जमीन पर टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की योजना है। इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस क्षेत्र के लिए यह काफी महत्वपूर्ण होगा। – संजीव रंजन, सीईओ, गीडा

Related Articles

Back to top button