ब्रेकिंग
नेपाल आपदा: '3 घंटे की देरी और बीमारी बनी जीवनदान'; पुणे तहसीलदार स्मिता पवार सुरक्षित लौटीं, महाराष... MP में किसान ATM कार्ड पर 23 करोड़ खर्च, बंटे सिर्फ 2.5 लाख: एक्सपायर होने की कगार पर लाखों कार्ड; स... केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी: डाक से आया पत्र- 'कट्टर आतंकी करेंगे हत्या'; ग... उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: मसूरी मार्ग पर भूस्खलन, नैनीताल मॉल रोड पर भरा मलबा TMC के 20 बागी सांसदों पर दलबदल का शिकंजा: स्पीकर से मांगा 3 हफ्ते का समय; अभिषेक बनर्जी ने लगाए हैं... फिरोजाबाद में फर्जी नाम से किरायेदार बनकर की लाखों की चोरी: अलमारी तोड़कर गहने चुराने वाला जमील अहमद... ओबीसी क्रीमी लेयर मामले में केंद्र को सुप्रीम कोर्ट से झटका: अंतरिम राहत देने से इनकार, अब 17 सितंबर... फरीदाबाद में 11वीं की छात्रा की स्कूल की छत से गिरकर मौत: 4 घंटे सजा में बाहर खड़ा रखने का आरोप; परि... नोएडा मजदूर प्रदर्शन केस: DU छात्रा आकृति चौधरी की याचिका पर इलाहाबाद HC सख्त, यूपी सरकार से मांगे उ... दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न: नोएडा और गाजियाबाद में झमाझम बारिश से उमस से राहत; कई सड़कों पर भरा ...
देश

पति के नाजायज रिश्तों से परेशान महिला बनी शार्प शूटर, सौतन के सीने में उतार चार गोली

मुरादाबाद। पति के नाजायज रिश्ते ने एक घरेलू महिला को प्रोफेशनल किलर बना दिया। सौतन को मौत के घाट उतारने का भूत महिला के सिर पर इस कदर सवार हुआ कि उसने यू ट्यूब की मदद से पिस्टल चलाना सीखा। फिर मौका पाते ही सौतन को मौत के घाट उतार दिया।

ट्रांसपोर्टर मुहम्मद जफर की पहली पत्नी सबाना ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि डेढ़ वर्ष पहले पहली बार उसे पति के नाजायज रिश्ते की भनक लगी। इसके बाद से ही पांच बच्चों की मां प्रतिशोध की आग में जलने लगी।

सिविल लाइन थाने में पूछा था सौतन का पता

आठ माह पहले सिविल लाइन थाने पहुंची सबाना को हर हाल में सौतन का पता चाहिए था। इसमें उसने पुलिस की मदद लेने की योजना बनाई। इसके तहत महिला सिविल लाइन थाने पहुंची। वहां मिले पुलिस कर्मियों से उसने आलिया उर्फ पिंकी शर्मा उर्फ मानसी शर्मा उर्फ श्वेता भारद्वाज उर्फ मंगल का पता पूछा। मूलरूप से बिजनौर के नूरपुर की रहने वाली आलिया के पते से पुलिस ने अनभिज्ञता जताई, तभी से सबाना बेचैन घूम रही थी।

दारोगा की बहन है मृतका

पुलिस के मुताबिक गोली मारकर मौत के घाट उतारी गई आलिया का एक भाई दारोगा है। दारोगा की तैनाती सहारनपुर में है। आलिया परित्यक्त महिला थी। पहले पति से उसे एक पुत्र है। कुछ दिनों तक आलिया कांठ रोड स्थित गोर ग्रेसियस सोसाइटी में भी रही। दो माह पहले उसने विद्या नगर को अपना ठिकाना बनाया।

ट्रांसपोर्टर ने दी थी पत्नी को पिस्टल

पत्नी सबाना के सीने में धधक रही बदले की आग से ट्रांसपोर्टर मुहम्मद जफर अनभिज्ञ था। सबाना ने बताया कि महीनों पहले उसके घर में चोरी की कोशिश हुई। इससे पूरा परिवार घबरा गया। तब ट्रांसपोर्टर ने अवैध पिस्टल लाकर पत्नी को दिया। इतना ही नहीं उसने पिस्टल चलाने की शुरुआती जानकारी भी सबाना को दी। तब उसे भी पता नहीं था कि यही पिस्टल उसकी दूसरी बीबी के कत्ल की वजह बनेगी।

ट्रांसपोर्टर का पता लगाने की जुटी पुलिस, घर पर जड़ा ताला

सरेराह हत्या के बाद सबाना के परिजन दरवाजे पर ताला जड़कर फरार हो गए। कत्ल के असल वजह की तलाश में सिविल लाइन पुलिस नया गांव स्थित कातिल के घर गई। वहां दरवाजे पर ताला लटका मिला। आसपास सन्नाटा पसरा था। हर किसी के जुबान पर ताले जड़े थे। कोई कुछ बताने से कतरा रहा था।

पूछताछ में पता चला कि ट्रांसपोर्टर जिस मकान में सपरिवार रहता था, उसमें वारदात से पहले दर्जनों लोग थे। घटना के तत्काल बाद सभी घर छोड़ कर फरार हो गए। यहां तक कि कातिल महिला के बच्चों तक का कोई पता पुलिस नहीं लगा पाई। फरार परिजनों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।

Related Articles

Back to top button