ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
पंजाब

Mid-Day Meal Update: स्कूलों में दोपहर के भोजन के लिए नया वीकली मेनू जारी, 31 अक्टूबर तक रहेगा लागू

पी.एम. पोषण स्कीम के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले दोपहर के भोजन के लिए नया वीकली मेनू जारी कर दिया गया है, जो आगामी 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा। विभाग के कड़े निर्देश हैं कि विद्यार्थियों को कतार में बैठाकर मिड-डे मील इंचार्ज की देखरेख में तय मेनू के अनुसार ही भोजन खिलाना सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी स्कूल में मेनू के अनुसार भोजन नहीं बनता या इन नियमों का उल्लंघन होता है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रमुख (Principal/Headmaster) की होगी। इसके साथ ही, ‘तिथि भोजन’ के तहत गांव के सरपंच, दानी सज्जनों या अन्य गण्यमान्य लोगों के सहयोग से किसी विशेष दिन, त्यौहार या कार्यक्रम पर विद्यार्थियों को दोपहर के भोजन के साथ स्पेशल भोजन, फल या मिठाई उपलब्ध कराने के प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी) ने सभी स्कूल प्रमुखों को इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

📅 इस प्रकार रहेगा नया Weekly Menu

विभाग द्वारा जारी किए गए नए साप्ताहिक मेनू का विवरण नीचे दिया गया है:

  • सोमवार: माह-चने की दाल और रोटी।

  • मंगलवार: राजमाह-चावल और खीर।

  • बुधवार: काले चने / सफेद चने (आलू मिलाकर) और पूरी या रोटी।

  • गुरुवार: कढ़ी (आलू और प्याज के पकौड़ों सहित) तथा चावल।

  • शुक्रवार: मौसमी सब्जी और रोटी।

  • शनिवार: साबुत माह की दाल, चावल और मौसमी फल।

विशेष तौर पर यह भी तय किया गया है कि पूरे सप्ताह में किसी भी एक दिन विद्यार्थियों को मीठे के रूप में खीर परोसी जाएगी।

Related Articles

Back to top button