ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
मनोरंजन

OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नहीं होगी कंगना की फिल्म ‘थलाइवी’, थिएटर खुलने का इंतज़ार

नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह से करीब ढाई महीने से सिनेमाघर बंद पड़े हैं, ऐसे में मेकर्स के सामने फिल्म रिलीज़ करने का संकट आकर खड़ा हो गया है। जो फिल्में रिलीज़ के लिए अटकी हुई हैं उन्हें लेकर लगातार ये चर्चा हो रही है कि वो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो सकती हैं। इसी बीच कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म ‘थलाइवी’ को लेकर भी ये खबरें आईं कि मेकर्स उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने का मन बना रहे हैं। लेकिन इन खबरों पर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने विराम लगा दिया है।

तरण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्विटर पर इन खबरों को पूरी तरह ग़लत बताया है। तरण ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि ‘थलाइवी’ OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी। तरण ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जरूरी खबर… जयललिता की बायोपिक थलाइवी के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने की खबरें झूठ हैं। फिल्म पहले थिएटर में रिलीज़ होगी। फिल्म डिजिटल रिलीज़ भी होगी लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद’।

‘थलाइवी’ की शूटिंग में अब यहां आ सकती हैं दिक्कतें

दरअसल,  महाराष्ट्र सरकार ने फिल्मी शूटिंग और अन्य गतिविधियों के लिए 15 जून से अनुमति दे दी है और कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इन निर्देशों के हिसाब से थलाइवी के कई सीन्स शूट नहीं हो पाएंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का एक क्लाइमेक्स सीन शूट किया जाना है और इस सीन में 300 लोगों की आवश्यकता है, लेकिन कोरोना वायरस के संकट में इतने व्यक्ति एक साथ खड़े होना भी मुश्किल है। सरकार की दिशा-निर्देश के अनुसार भी ये सीन शूट नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Back to top button