ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

बड़ी खबर: देनी ही होगी स्कूलों को ट्यूशन फीस, अभी नहीं लेंगे बस भाड़ा व अन्य शुल्क

रांची। झारखंड से बड़ी खबर आ रही है। राज्‍य के प्राइवेट स्‍कूलों ने लॉकडाउन के दौरान सिर्फ दो महीने की ट्यूशन फीस लेने पर सहमति दी है। अभी छात्रों से ट्रांसपोर्टेशन या कोई और फीस नहीं ली जाएगी। ऐसे में निजी स्कूलों में फीस माफी की झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की घोषणा धरी की धरी रह गई। उलटे मंत्री ने निजी स्कूलों को लॉक डाउन अवधि की ट्यूशन फीस अभिभावकों से वसूलने की छूट दे दी। मंत्री निजी स्कूलों से ट्यूशन फीस माफ नहीं करा सके। निजी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई बैठक में महज यह तय हुआ कि निजी स्कूल फिलहाल लॉक डाउन अवधि का ट्यूशन फीस अभिभावकों से वसूलेंगे। वहीं, बस भाड़ा सहित अन्य कोई भी शुल्क अभी नहीं लेंगे।

बैठक में निजी स्कूल ट्यूशन फीस लेने को लेकर अड़े रहे। उनका कहना था कि इस शुल्क से ही वे शिक्षकों और अन्य स्टॉफ का वेतन भुगतान करते हैं। स्कूलों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। अंत में तय हुआ कि स्कूल फिलहाल ट्यूशन शुल्क लेंगे। बस भाड़ा तथा अन्य कोई शुल्क अभी नहीं वसूलेंगे। इसे लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग शीघ्र ही एक आदेश जारी करेगा।

प्राइवेट स्‍कूलों में लगेगा ट्यूशन फीस

  • ट्यूशन फीस माफ नहीं करा सके शिक्षा मंत्री, वार्षिक शुल्क पर भी निर्णय नहीं
  • बैठक में ट्यूशन फीस माफ करने को तैयार नहीं हुए निजी स्कूल
  • सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद होगा अंतिम निर्णय

बैठक में मंत्री वार्षिक शुल्क भी माफ नहीं करा सके। बकौल मंत्री, स्कूलों ने इसपर सहमति दी है कि वे दो माह की राशि काटकर वार्षिक शुल्क लेंगे। उनके अनुसार, स्कूलों ने तीन माह तक बस भाड़ा व अन्य शुल्क नहीं लेने की बात स्वीकार की है। निजी स्कूल फीस वृद्धि भी नहीं करेंगे। फीस नहीं देने पर किसी बच्चे का नाम नहीं काटा जाएगा, परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा।

मंत्री के अनुसार, फीस माफी को लेकर अन्य राज्यों का मामला सर्वोच्च न्यायालय तथा दिल्ली हाईकोर्ट में भी लंबित है। न्यायालय का फैसला आने के बाद इसपर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इधर, सीबीएसई स्कूलों के संगठन सहोदया के अध्यक्ष सह डीपीएस स्कूल के प्राचार्य डा. राम सिंह ने कहा कि अभी स्कूलों को ट्यूशन फीस लेने की छूट मिली है।

अन्य दूसरे तरह का शुल्क प्राइवेट स्कूल अभी नहीं लेंगे। इसपर बाद में निर्णय लिया जाएगा। पिछली बैठक में निजी स्कूलों द्वारा बस शुल्क सहित अन्य रियायतें देने पर बनी सहमति के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज की बैठक में उसपर कोई चर्चा नहीं हुई है। बता दें कि निजी स्कूल बस भाड़ा माफ करने तथा शुल्क नहीं बढ़ाने को पहले से ही तैयार थे।

Related Articles

Back to top button