ब्रेकिंग
Bhopal Airport News: भोपाल एयरपोर्ट पर देर रात 'ऑपरेशन अलर्ट'; ब्लैक कैट कमांडो ने संभाला मोर्चा, जा... Gwalior Trade Fair: ग्वालियर व्यापार मेले के चंद्रशेखर गार्डन में भीषण आग; स्टोर रूम जलकर खाक, दमकल ... Indore Crime: इंदौर में जीआरपी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र की युवती की शिकायत पर पुलिस ने... Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इला... Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे ... MP Board 2nd Exam 2026: ग्वालियर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, जानें जरूरी न... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 मई से फिर शुरू होगी भीषण गर्मी; 5 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, ज... Shajapur Crime: नाबालिग का अश्लील वीडियो शेयर करने पर वकील समेत 5 गिरफ्तार; शाजापुर पुलिस की बड़ी का... Sagar News: सागर में शादी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा; रस्मों के दौरान जीजा को उठा ले गई पुलिस, थाने पह... Jabalpur News: जबलपुर बरगी हादसे में बड़ा खुलासा; क्रूज के दोनों इंजन थे खराब, मार्च में ही दी गई थी...
देश

पश्चिमी सिंहभूम में बालू के अवैध कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, 20500 क्‍यूबिक फीट बालू जब्त

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम में बालू के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को जिला पुलिस और खान विभाग की टीम ने अलग-अलग जगह छापामारी कर करीब 20500 सीएफटी (क्‍यूबिक फीट) बालू जब्त  करने के साथ छह ट्रैक्टर भी पकड़े।

चाईबासा एसडीपीओ अमर पांडेय के नेतृत्व में तांतनगर, जगन्नाथपुर डीएसपी के नेतृत्व में जगन्नाथपुर व मझगांव में कार्रवाई की गयी। इससे बालू के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

तांतनगर में 10500 सीएफटी बालू व  छह ट्रेक्टर बालू जब्त

 तांतनगर के बालू घाटाें में हाे रही अवैध बालू उत्खनन काे लेकर खबरें प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने मंगलवार को औचक छापामारी अभियान चलाया। मंगलवार काे सुबह करीब 8 बजे तांतनगर के विभिन्न बालू घाटाें में छापेमारी कर 6 ट्रैक्टर काे जब्त किया गया।

साथ ही 10500 सीएफटी बालू जब्त किया। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहे। पुलिस ने तांतनगर के संगम नदी तट के किनारे व तांतनगर के टाेला नींबू बगान के समीप अवैध रूप से स्टाॅक किए बालू काे भी जबत कर लिया है। तांतनगर अाेपी प्रभारी परमाचंद यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह छापेमारी कर अवैध बालू से लदे 6 ट्रैक्टराें काे जब्त किया गया है। सभी ट्रैक्टराें काे काेकचाे अाेपी परिसर में रखा गया है। अागे की कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग काे सूचना प्रेषित कर दी गई है।

तांतनगर की मुखिया ने की थी अवैध उत्खनन की शिकायत

तांतनगर प्रखंड के विभिन्न बालू घाटाें से धड़ल्ले से अवैध बालू का उत्खनन चल रहा है। यही नहीं कई जगहाें पर अवैध स्टाॅक भी किया जा रहा है। इस संबंध में तांतनगर पंचायत की मुखिया बालेमा कुई ने एक दिन पहले ही डीसी समेत जिला खनन पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी काे लिखित शिकायत साैंप कर अवैध बालू उत्खनन पर राेक लगाने की मांग की थी।

इन इलाकों में होता है बालू का अवैध उत्खनन

तांतनगर पंचाायत के तांतनगर दंपा ईकीर, विजयबासा राेड चटा ईकीर अाैर कुंबराम के मुड़दा सिदमा के बालू घाटाें से अवैध बालू का उत्खनन कार्य लगातार जारी है। लाॅकडाउन के कारण कुछ दिन बालू उत्खनन कार्य बंद था लेकिन जैसे ही झारखण्ड सरकार के द्वारा अनलाॅक-1 का आदेश दिया है कि बालू माफियाअाें के द्वारा अवैध बालू का उत्खनन कार्य आरंभ कर दिया गया। इन बालू घाटाें से जेसीबी लगाकर बालू का उत्खनन किया जा रहा है।मझगांव के कांटाबिला में 4800 सीएफटी बालू खान विभाग ने की जब्त

कंटाबिला में 4800 सीएफटी बालू पकड़ा

मझगांव पुलिस ने कंटाबिला में 4800 सीएफटी बालू मंगलवार को जब्त की है। जब्त बालू को स्थानीय ग्राम मुंडा महती सिंकू को जिम्मेनामा बनाकर के जिम्मे दे दिया गया है। अवैध बालू जब्त करने की कार्रवाई मझगांव के अंचलाधिकारी अरुण कुमार मुंडा एवं जगन्नाथपुर डीएसपी प्रदीप उरांव के नेतृत्व में गठित टीम ने की है। स्थानीय पुलिस को कंटाबिला में अवैध तरीके से बालू के भंडारण की सूचना मिली थी। अंचलाधिकारी ने बताया कि जब्त बालू की जल्द ही नीलामी की जायेगी।

जगन्नाथपुर के गुमरिया में 5200 सीएफटी बालू पकड़ी

जगन्नाथपुर अनुमंडल के गुमरिया में भी मंगलवार को खनन विभाग ने 5200 सीएफटी अवैध बालू को जब्त किया है। जब्त बालू को गांव के मुखिया नवीन आनंद पिंगुवा के जिम्मे रखा गया है। यहां जगन्नाथपुर एसडीपीओ प्रदीप उरांव के साथ समन्वय स्थापित कर जिला खान विभाग के खान निरीक्षक गणेश चंद परिदा ने कार्रवाई की है। विभाग को गुमरिया में पंचायत भवन के पास बालू के अवैध भंडारण की सूचना मिल रही थी।

Related Articles

Back to top button