Hisar Gaibipur Water Tank Incident: हिसार के गैबीपुर जलघर टैंक में डूबने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

बरवाला: हिसार के गांव गैबीपुर के जलघर के एक टैंक में डूबने से एक दम्पति की मौत हो गई है। जबकि इस दम्पति के अढाई वर्षीय बच्चे को जलघर के टैंक में से निकाल कर बचा लिया गया है। इस बच्चे को उपचार हेतु बरवाला शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां पर उसका प्राथमिक उपचार करके उसकी स्थिति बिल्कुल ठीक-ठाक व सामान्य बताकर उसको छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस ने भी सूचना पाते ही थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई आरंभ कर दी और मौके पर काफी भीड़ भी एकत्रित हो गई। जांच अधिकारी ए. एस. आई. फ्लैल सिंह ने बताया कि गांव गैबीपुर निवासी राजकुमार (32) की धर्मपत्नी सुनीता (30) अपने अढाई वर्षीय बच्चे को लेकर गांव गैबीपुर के जलघर के टैंक में कूद गई। अपनी धर्मपत्नी सुनीता को बचाने के लिए राजकुमार ने भी जलघर के टैंक में छलांग लगा दी। पति-पत्नी दोनों डूब गए।
👦 दो युवकों ने बचाई ढाई साल के बच्चे की जान, अस्पताल में मृत घोषित
जलघर के टैंक के पास ही काम कर रहे दो युवकों ने जलघर के टैंक में से बच्चे को तुरंत निकाल कर बचा लिया। इन दोनों पति-पत्नी को जल घर के टैंक में से निकाल कर एंबुलेंस की मदद से तुरंत सी.एच.सी. कम उपमंडल नागरिक अस्पताल बरवाला लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने इन दोनों पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। मृतका सुनीता लगभग 7-8 महीने की गर्भवती थी। इन दोनों शवों को नागरिक अस्पताल हिसार भेज दिया गया है।
⚖️ आपसी कलह बताई जा रही है वजह, पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस द्वारा शनिवार को इन दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इन दोनों की मौत का कारण पति-पत्नी की आपसी कलह बताई जा रही हैं। मृतक राजकुमार मेहनत मजदूरी का काम करता था। पुलिस द्वारा इस पूरे मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





