ब्रेकिंग
झारखंड के इन गांवों में शराब और गांजा पीने पर लगेगा 10,000 का जुर्माना, बेचने पर 50 हजार का प्रावधान बोकारो में विस्थापितों का उग्र प्रदर्शन, आठवें दिन सभी गेट जाम; विधायक श्वेता सिंह भी भूख हड़ताल पर रांची के जैप-1 परिसर में निकली 146 साल पुरानी ऐतिहासिक फूलपाती शोभायात्रा, गोरखा जवानों ने दी सलामी Katras Durga Puja 2026: धनबाद के कतरास में थाईलैंड के अरुण मंदिर जैसा भव्य पंडाल, शंख और सीप से की ग... पैतृक गांव नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे विधि-विधान से संपन्न किए मां के दशकर्म की रस्मे... गुरदासपुर डीसी ऑफिस पर ग्रेनेड हमले के दावे का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन लुधियाना में सतलुज नदी पर अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच समेत कई लोगों पर केस दर्ज Gurdaspur BSF Seizure News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ का बड़ा एक्शन, 3 किलो हेरोइन और अफीम बरामद 'आप' नेता डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया ने ईडी के चार सीनियर अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए क्या हैं आज के ताजा भाव
हरियाणा

Haryana Family ID New Updates: परिवार पहचान पत्र में हुए 3 बड़े बदलाव, मुखिया की सहमति बिना नहीं जुड़ेगा नाम; AI आधारित PPP 2.0 की तैयारी

चंडीगढ़ : हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) यानी फैमिली ID से जुड़े प्रोसैस में 3 अहम बदलाव किए गए हैं। अब एनरोलमेंट ID बनने, फैमिली ID तैयार होने और परिवार में नया सदस्य जुड़ने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा। इससे लोगों को ID बनने और परिवार के रिकॉर्ड में हुए बदलाव की जानकारी समय पर मिल सकेगी।

हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट को-ऑर्डनिटर डा. सतीश खोला के अनुसार कई बार परिवारों में मनमुटाव चलता है। बिना परिवार के मुखिया की अनुमति के फैमिली ID में अपना ऐड करवा देते थे। कई बार गलती से फैमिली ID में गलत सदस्य जुड़ जाते थे। अब फैमिली मुखिया की सहमति के बिना नाम नहीं जुड़ेगा।

🤖 दिसंबर तक आएगा AI आधारित PPP 2.0 वर्जन, परिवार की वर्थ वैल्यू का चलेगा पता

इसी साल दिसम्बर तक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (ए.आई.) आधारित पी.पी.पी. 2.0 वर्जन लाने किए 3 बड़े बदलाव सरकार ने PPP में की तैयारी है। इसके जरिए परिवार की वर्थ वैल्यू यानी पूरी कमाई एक दस्तावेज से पता चल सकेगी। खट्टर सरकार ने 4 जुलाई 2020 को परिवार पहचान पत्र योजना शुरू की थी। जिसमें अब बड़े बदलाव हो रहे हैं।

सरकार की नई योजना में अब AI की मदद से परिवार के सदस्यों के पैन, , प्रॉपर्टी आई.डी., किसान आई.डी., बैंक लोन और बच्चों की स्कूल फीस जैसी जानकारियां पी.पी.पी. से जोड़ी जाएंगी। इससे परिवार की वास्तविक वर्थ वैल्यू का आंकलन किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button