ब्रेकिंग
BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ...
देश

कानपुर मेडिकल कॉलेज की प्रिसिंपल प्रो आरती का तबादला, डॉ. आरबी कमल ने संभाला चार्ज

कानपुर । कोरोना संक्रमण काल में तब्लीगी जमात पर टिप्पणी को लेकर बेहद चर्चा में रहीं गणेश शंकर विद्यार्थी, मेडिकल कॉलेज, कानपुर की प्रिंसिंपल का तबादला कर दिया गया है। प्रो.आरती लालचंदानी को लखनऊ में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। इससे पहले भी उनको झांसी मेडिकल कॉलेज भेजे जाने की चर्चा थी, लेकिन बाद में उस पर विराम लग गया।

कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी, मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. आरती लालचंदानी का बुधवार देर रात तबादला कर दिया गया है। उनको लखनऊ में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। डॉ.आरबी कमल को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया है। बुधवार रात करीब एक बजे के बाद आदेश जारी होने पर जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने एसीएम जयेंद्र और सीओ स्वरूप नगर को भेज कर चार्ज हैंड ओवर करवाया। इसके बाद गुरुवार तड़के चार बजे तक यहां कार्यभार ग्रहण करने की चली प्रक्रिया।

तब्लीगी जमात पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला पुराना वीडियो वायरल होने पर प्रिसिंपल प्रोफेसर आरती चर्चा में आईं थीं। उसके बाद विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संगठन उनके विरोध में उतर आए थे। यह लोग राज्यपाल और मुख्यमंत्री से उन्हेंं पद से हटाने की मांग कर रहे थे।

शासन ने मांगी थी रिपोर्ट

प्राचार्य का वीडियो वायरल होने से चौतरफा दबाव बढ़ने पर मुख्यमंत्री ने शासन से रिपोर्ट तलब की थी। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे ने जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी से रिपोर्ट मांगी थी। इसपर डीएम ने एडीएम सिटी एवं एसपी क्राइम को जांच सौंपते हुए प्रकरण की रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। बीते सप्ताह बुधवार को डीएम ने शासन को जांच रिपोर्ट भेज दी थी। इसके बाद सुबह ही प्राचार्य का झांसी मेडिकल कॉलेज तबादला होने की अफवाह उड़ गई थी। हालांकि बाद में प्राचार्य प्रो. आरती लालचंदानी ने इस अफवाह को गलत बताया था। सूत्रों की मानें तो प्राचार्य ने तबादला आदेश रुकवाने का प्रयास किया था, जिस वजह से उनके तबादले का फैसला शासन ने फिलहाल टाल दिया था।

Related Articles

Back to top button