ब्रेकिंग
National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ...
देश

शताब्दीनगर में घर के बाहर टहल रहे फार्मासिस्ट और पत्नी को गनप्वाइंट पर लेकर लूटपाट

मेरठ। लॉकडाउन खुलने के बाद क्षेत्र में अपराध की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। परतापुर के शताब्दीनगर के रहने वाले फार्मासिस्ट और उनकी पत्नी से गुरुवार को छह बदमाशों ने लूटपाट की। दंपती घर के बाहर टहल रहे थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश दिल्ली रोड के रास्ते फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट हरीश रावत का परतापुर के शताब्दीनगर में मकान है। हरीश रावत अपनी पत्नी शकुंतला के साथ घर के बाहर रोजाना की तरह टहल रहे थे। शकुंतला के मुताबिक, दो बाइकों पर छह बदमाश सवार थे। बदमाशों ने तमंचा निकाल कर रोक लिया। उस समय गली के सभी लोग मकानों के अंदर थे। बदमाश ने महिला से दो सोने के कुंडल, एक अंगुठी उतरवा ली। साथ ही फार्मासिस्ट के हाथ से मोबाइल भी छीन लिया।

बदमाशों के दिल्ली रोड से चले जाने के बाद महिला ने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। उसके बाद इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। वायरस लैस सेट से सूचना देने के बाद भी बदमाशों को नहीं पकड़ा जा सका है। इंस्पेक्टर आनंद मित्रा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button