ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

अजय पंडित की बेटी की आंतकियों को चुनौती- हिम्मत है तो सामने आओ

दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग में आतंकवादियों द्वारा मारे गए कांग्रेस सरपंच अजय पंडित की बेटी नियंता पंडित ने कहा, उन्होंने मेरे पिता को पीछे से गोली मारी … वे कायर हैं, उन्हें पता था ऐसे कुछ नहीं होने वाला अजय पंडित को उन्हें चुपके से वार करना होगा। पापा का शेर अभी जिंदा है, हिम्मत है तो सामने आओ।

वहीं हत्या के दो दिन बाद समुदाय के पंचायत सदस्यों ने बुधवार को घाटी में काम करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग की।  लारकीपुरा में सोमवार को आतंकवादियों ने 40 वर्षीय अजय पंडित की उनके पैतृक गांव में गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह इलाके की लुकवाबन पंचायत के सरपंच थे।

पुलवामा जिले के काकापुरा प्रखंड में लाजूरा हलका के सरपंच मनोज पंडित ने कहा, 2018 के पंचायत चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत अच्छी पहल थी और हमने आतंकवादियों की धमकियों तथा कश्मीर के नाजुक हालात के बावजूद समर्थन दिया। सरपंच की हत्या के खिलाफ यहां प्रदर्शनी मैदान पर आयोजित प्रदर्शन में करीब छह कश्मीरी पंडित जमा हुए थे। उन्होंने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण है कि दो दिन हो गए लेकिन प्रशासन या केंद्र के एक भी व्यक्ति ने मारे गये सरपंच के घर जाकर परिवार को सांत्वना देना जरूरी नहीं समझा। महेश धर नामक एक अन्य सरपंच ने कहा कि उन्हें जिला प्रशासन और सरकार से कोई सहयोग नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा, उन्होंने हमारे सुरक्षा के लिए क्या किया? अनिल शर्मा ने सरकार से मांग की कि निर्वाचित पंचायत सदस्यों की सुरक्षा की मांग पर विचार किया जाए।

Related Articles

Back to top button