ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म होना चाहिये, इसने अंतहीन दर्द दिये हैं: डीजीपी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा कि आतंकवाद ने इस केन्द्रशासित प्रदेश के लोगों को अंतहीन दर्द दिये हैं और इस पर लगाम लगनी चाहिये। सिंह ने यहां पुलिस कार्गो भवन में पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस इस दिशा में सेना और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ अथक प्रयास कर रही है। डीजीपी ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म होना चाहिये। इसने इस खूबसूरत जगह के लोगों को अंतहीन दर्द दिये हैं।’ उन्होंने सेना और सीआरपीएफ के साथ आतंकवादियों के खिलाफ अभियानों को सफल बनाने के लिये विभिन्न जिलों की पुलिस और इकाइयों की प्रशंसा की

सिंह ने कहा, ‘वे (आतंकवादी) इस जगह और यहां के लोगों को भवंर में फंसाए रखने के लिये अपने पाकिस्तानी आकाओं और एजेंसियों के इशारों पर काम कर रहे हैं। वे निर्दोष स्थानीय निवासियों और माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने में शामिल सुरक्षा बलों पर लगातार हमले करते रहे हैं।’

Related Articles

Back to top button