ब्रेकिंग
Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक...
मनोरंजन

महाराष्ट्र सरकार ने दी शूटिंग की सशर्त इजाज़त, निर्माताओं को इन नियमों का करना होगा पालन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से थमी मनोरंजन जगत की रफ़्तार धीरे-धीरे लौटने लगी है। महाराष्ट्र सरकार ने संक्रमण रहित इलाक़ों में फ़िल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग शुरू करने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसके लिए निर्माताओं को पहले महाराष्ट्र सरकार के फ़िल्म विभाग से इजाज़त लेनी होगी।

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को थामने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया था, जिसके बाद फ़िल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग पूरी तरह बंद कर दी गयी। सारे कलाकार अपने घरों में सेल्फ़ आइसोलेशन में चले गये थे। अब 8 जून से शुरू हुए अनलॉक वन के तहत शूटिंग फिर से जारी करने की कवायद शुरू की जा रही है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को महाराष्ट्र सरकार ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया। इस आदेश के मुताबिक, महाराष्ट्र के नॉन केंटेनमेंट ज़ोंस में फ़िल्मों, टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज़ की शूटिंग शुरू की जा सकती है।

कल्चरल अफेयर्स मिनिस्ट्री के अनुसार, निर्माताओं को प्री-प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन में सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का पालन करना होगा। उल्लंघन करने पर का बंद कर दिया जाएगा। निर्माताओं को गोरेगांव स्थित पहले महाराष्ट्र, फ़िल्म, थिएटर, कल्चरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के यहां आवेदन करना होगा। अगर शूट मुंबई से बाहर है तो संबंधित जिला कलेक्टर से सम्पर्क करना होगा।

सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार, निजी स्वच्छता के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। शूटिंग के दौरान भीड़ जमा नहीं होनी चाहिए। सेट पर एयरकंडीशन निर्धारित नियम के तहत चलाए जाएंगे। शूटिंग उपकरण, कलाकारों और तकनीशियनों को ले जाने में सावधानी बरतनी होगी। बता दें कि महाराष्ट्र में संक्रमित इलाक़ों में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया गया है।

लॉकडाउन से पहले जिन फ़िल्मों की शूटिंग जारी थी, उनमें कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2, अजय देवगन की मैदान, शाहिद कपूर की जर्सी, अक्षय कुमार की बच्चन पांडेय शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button