ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
हरियाणा

HTET 2025 Biometric Verification: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने RLV परिणाम वाले अभ्यर्थियों के लिए जारी किया नया मौका, 6-7 नवंबर को होगी वैरीफिकेशन

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) से जुड़े जिन अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, उन्हें इसे संपन्न कराने का एक और महत्वपूर्ण अवसर दिया जा रहा है।

6 और 7 नवंबर को बोर्ड मुख्यालय में पूरी होगी प्रक्रिया

संबंधित अभ्यर्थी आगामी 6 और 7 नवंबर को सीधे शिक्षा बोर्ड मुख्यालय, भिवानी में उपस्थित होकर अपनी बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करवा सकते हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि इस पात्रता परीक्षा का आयोजन गत 4 व 5 जुलाई को कराया गया था, और इसका परीक्षा परिणाम 22 अगस्त को घोषित किया जा चुका है। इससे पहले बोर्ड की ओर से सभी परीक्षार्थियों को 10 से 12 अगस्त, 30 व 31 अगस्त तथा 4 अक्टूबर को भी वैरीफिकेशन पूरे करने के कई मौके दिए गए थे।

आर.एल.वी. परिणाम वाले उम्मीदवारों के लिए विशेष निर्देश

बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे परीक्षार्थी जिन्हें बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन पूरा करने के लिए केवल एक या दो ही अवसर प्राप्त हुए थे और जिनका परीक्षा परिणाम आर.एल.वी. (RLV) दर्शाया गया है, उन्हें ही मुख्य रूप से 6 व 7 नवंबर को यह मौका दिया जा रहा है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वैरीफिकेशन केंद्र पर आते समय प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए अपना फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र तथा मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) साथ लाना अनिवार्य होगा।

Related Articles

Back to top button