ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
विदेश

इस कठिन समय में भगवदगीता में खोजें शक्ति और शांति: तुलसी गबार्ड

वाशिंगटनः अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड ने कहा कि इस अस्त-व्यस्त दौर में व्यक्ति को भगवद् गीता में निश्चितता, शक्ति और शांति मिल सकती है। ऑनलाइन दिए संबोधन में हवाई से 39 वर्षीय कांग्रेस सदस्य ने कहा कि यह अव्यवस्था का दौर है और कोई भी यकीन के साथ यह नहीं कह सकता कि आने वाला कल कैसा होगा।

गबार्ड ने ‘हिंदू छात्रों के लिए 2020 की कक्षा’ में कहा, ‘‘लेकिन हम भगवद् गीता में कृष्ण द्वारा सिखाए भक्ति योग और कर्म योग के जरिए निश्चितता, शक्ति और शांति पा सकते हैं।” अमेरिका के मिनियापोलिस में एक श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के बीच उनका यह संबोधन हुया है। हिंदू छात्र परिषद ने सात जून को पहले ऑनलाइन हिंदू संबोधन का आयोजन किया जिसमें कोविड-19 संकट के दौरान एकजुटता व्यक्त करने के लिए फेसबुक और यूट्यूब पर हजारों दर्शक आए।

जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार इस महामारी से दुनियाभर में 76,00,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4,25,000 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। अमेरिका इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित देश है।

Related Articles

Back to top button