ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

महाराष्ट्र में दोबारा लॉकडाउन नहीं: उद्धव ठाकरे

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि राज्य में दोबारा लॉकडाउन नहीं किया जाएगा। ठाकरे ने आज यहां अपने कार्यालय से ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने राज्य में लॉकडाउन के सबंध में उड़ रहीं सभी तरह की अफवाहों का खंडन करते कहा कि महाराष्ट्र में दोबारा लॉकडाउन नहीं होगा। उन्होंने लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि वे बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए दिशा निर्देशों का पालन करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कहा, लॉकडाउन की फिर से घोषणा नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे कहीं भी भीड़ न लगाएं और सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।  देश में कोरोनो वायरस (कोविड-19) के प्रकोप से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है और यहां कोविड-19 मामलों की संख्या 97,000 के पार पहुंच गई है। यह चीन में कुल मामलों से आगे निकल गया है।
ठाकरे ने बुधवार को कहा था कि हालांकि नए सिरे से महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है लेकिन कोविड -19 से संबंधित प्रतिबंधों का पालन नहीं करने से अधिकारियों को मजबूर नहीं किया जाय। उन्होंने कहा था, कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, यह अब भी कायम है। जब हम महामारी की जंग जारी रखते हैं, हम अर्थव्यवस्था के पहियों पर ब्रेक नहीं लगा सकते। पहले दिन भीड़ को देखकर हम चौंक गए। आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए घर के बाहर शारीरिक गतिविधियों की अनुमति दी गयी है लेकिन इसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। लोगों को सामाजिक दूरी बनाकर रखनी होगी। सरकार स्थिति का आंकलन कर रही है। अगर हमें लगता है कि लॉकडाउन हटाने से जान का खतरा है, तो हम लॉकडाउन को फिर से लागू करने के लिए मजबूर होंगे।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मुंबई में एक सप्ताह के भीतर 500 अतिरिक्त आईसीयू बेड उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने महानगर में सीमित उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को शुरू करने का सुझाव दिया। मुंबई में मरीजों के ठीक होने की दर अब 50 फीसदी है। मंत्री ने कहा कि धारावी में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है।

Related Articles

Back to top button