ब्रेकिंग
🚨 Tiger Shroff Incident Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, हमलावरों क... Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप
देश

क्या ओटीटी पर लगने वाला है रिलीज़ का तांता? लक्ष्मी बम समेत ये फ़िल्में सीधे हो सकती हैं स्ट्रीम!

नई दिल्ली। 12 जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फ़िल्म ‘गुलाबो सिताबो’ रिलीज़ हुई। यह पहली फ़िल्म थी, जिसे थिएटर्स में रिलीज़ के लिए बनाया गया था, लेकिन ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया। इसके अलावा जाह्नवी कपूर की ‘गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल’ और विद्या बालन स्टारर ‘शकुंतलादेवी’ का भी ऑनलाइन रिलीज़ तय हो गया है। इसके अलावा कई और फ़िल्में हैं, जिनके ऑनलाइन रिलीज़ होने की ख़बरें सामने आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई फ़िल्मों का तांता लगने वाला है।

1. लक्ष्मी बम- अक्षय कुमार स्टारर फ़िल्म ‘लक्ष्मी बम’ ईद पर रिलीज़ होने वाली थी। हालांकि, थिएटर्स बंद होने की वज़ह से फ़िल्म अब भी रिलीज़ नहीं हो पाई है। इसको लेकर लंबे समय से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली है। कोईमोई में छपी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि प्रोड्यूसर्स इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि थिएटर्स रिलीज़ को टालकर सीधे ओटीटी का रुख़ किया जाए। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि डिज़्नी प्लस हॉटस्टार्स ने इस फ़िल्म के राइट्स खरीदें हैं। ख़ास बात है कि इस फ़िल्म के साथ फॉर फॉक्स स्टूडियो जुड़ा हुआ है, जो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार्स में अहम हिस्सेदार है।

2. भुज प्राइड ऑफ़ इंडिया-  अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फ़िल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ को लेकर भी यही ख़बर है। कुछ दिनों पहले पिंकविला में छपी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस फ़िल्म को लेकर भी मेकर्स और हॉटस्टार के बीच बातचीत जारी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर अजय देवगन के फैंस इसके थिएटर्स रिलीज़ की मांग कर रहे हैं।

3. सड़क 2- महेश भट्ट की फ़िल्म सड़क 2 को लेकर भी ऐसी ही ख़बरें सामने आ रही हैं। आलिया भट्ट, संजय दत्त, पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फ़िल्म को ओटीटी पर रिलीज़ किया जा सकता है। इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स इसके लिए भी हॉटस्टार का रुख़ कर रहे हैं।

इनकी भी चर्चा

इन फ़िल्मों के अलावा ‘बिग बुल’, ‘लूटकेस’, ‘शिद्दत’, ‘मिमि’ और ‘दिल बेचारा’ जैसी फ़िल्मों को लेकर भी कुछ ऐसी ही बातें की जा रही हैं। ख़बरों के मुताबिक, हॉटस्टार ने कई फ़िल्मों के साथ समझौता किया है, जिनमें ये भी शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा, जब तक कि सिनेमाघर वापस से नहीं खुल जाते हैं। हालांकि, भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अभी ऐसा होना मुश्किल नज़र आ रहा है।

Related Articles

Back to top button