ब्रेकिंग
जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन... झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद: NEET से कैसे अलग है राज्य का संकट? 2014 से जांच, 11वीं-13वीं JPSC और कान... बरेली में LLB छात्रा पर पूर्व पति से हलाला और वकालत छोड़ने का दबाव: भाइयों-भाभियों ने की मारपीट, पुल... भोपाल का रेहान मर्डर केस सुलझा: फर्जी रील देखकर रची थी हत्या की साजिश, प्राइवेट पार्ट बेचने का था प्... ठाणे में सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम् की जगह बजा फिल्म 'पुकार' का गाना: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ... गॉल टेस्ट में श्रीलंका को बड़ा झटका: फील्डिंग के दौरान दिनेश चांदीमल की गर्दन में लगी गंभीर चोट, मैद... 'आवारापन 2' में चमका नया सितारा: परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध रावल ने सादगी से जीता दर्शकों का दिल सीजफायर वार्ता के बीच इजराइली मंत्री का आक्रामक रुख: पूरे गाजा में बस्तियां बसाने की कही बात, निरस्त...
देश

‘शक्तिमान’ और ‘मोगली’ के बाद अब आ रहे हैं ‘चाचा चौधरी’ और ‘साबू’, जानें- कब और कहां

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) की वज़ह से टीवी शोज़ की शूटिंग बंद हो गई। इसके बाद कई पुराने शोज़ की वापसी हुई, जिन्होंने जमकर टीआरपी बटोरे। ऐसे में अब मेकर्स लगातार उन किरदारों का रुख़ कर रहे हैं, जो 90 के दशक में फेमस थे। ‘शक्तिमान’ और ‘मोगली’ की टीवी पर वापसी हुई। अब एक और कार्टून किरदार दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं ‘चाचा चौधरी’ की। ‘चाचा चौधरी’ अपने साथ ‘साबू’ को लेकर भी आएंगे। हालांकि, यह  शो टीवी नहीं बल्कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नज़र आएगा।

कॉमिक बुक हीरो चाचा चौधरी जल्द ही डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर नज़र आएंगे। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम स्थित टोनज़ मीडिया ग्रुप से ने डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के साथ एक एक्सक्लूसिव डील साइन किया है। अपने स्टेटमेंट में टोनज़ मीडिया के सीईओ पी जयकुमार ने कहा, ‘हम चाचा चौधरी को पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाने के बारे में उत्साहित हैं, जो पूरे परिवार को चाचा और साबू के साथ मनोरंजन करने का अवसर देगा। वहीं, डिज़्नी प्लस हॉटस्टार का बतौर ओटीटी पाटर्नर होना सोने पर सुगाहा है।’

गौरलतब है कि चाच चौधरी का एक शो डिज़्नी किड्स चैनल पर भी आता है। इसका दूसरा सीज़न हाल में ऑन एयर किया गया है। ख़ास बात है कि इसके पहले सीज़न को काफी लोकप्रियता मिली थी। अब ओटीटी पर आने से इसकी पहुंच और बढ़ जाएगी। प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, नए प्रोडक्शन में 11 मिनट के 52 एपिसोड बनाए जाएंगे, जिसे टीवी चैनल के साथ ओटीटी पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। इसे साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।

आपको बता दें कि चाचा चौधरी भारत में काफी लंबे समय से चला आ रहा कार्टून कैरेक्टर है। इसका निर्माण साल 1971 में प्राण कुमार शर्मा ने किया था। इस कॉर्टून कैरेक्टर का एनिमेटड वर्ज़न भी बनाया गया। कॉमिक बुक, टीवी से होते हुए अब चाचा चौधरी ओटीटी तक पहुंच गए हैं।

Related Articles

Back to top button