ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

पशुधन विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा: नौ करोड़ का खेल उजागर- दबोचे गए चार आरोपित; तलाश जारी

लखनऊ। पशुधन विभाग में अधिकारियों की मिलीभगत से टेंडर दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें आरोपित आशीष राय, कथित पत्रकार एके राजीव, निजी सचिव धीरज और एक अन्य शामिल हैं। उधर, एसटीएफ ने नोएडा में भी दबिश दी है। बताया जा रहा है कि एक अन्य आरोपित अनिल राय को भी हिरासत में लिया गया है। शेष की तलाश अभी जारी है।

एक आरोपित की अधिकारियों और पुलिस विभाग में गहरी पैठ 

राजधानी के गोमतीनगर नेहरू एन्क्लेव निवासी एके राजीव की बड़े अधिकारियों और पुलिस विभाग में बहुत गहरी पैठ है। सूत्रों के मुताबिक, इनकी सिक्योरिटी एजेंसी भी चलती हैं। पहले अक्सर कमांड से लेकर और डीजीपी कार्यालय तक में इनका आना-जाना रहता था। पुलिस लाइन में जन्माष्टमी हो या अन्य कार्यक्रम सभी में प्रमुख रुप से मौजूदगी दर्ज कराते दिखे हैं।

ये है पूरा मामला 

गौरतलब हो कि पशुधन विभाग के कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव और राज्‍य मंत्री के कार्यालय में तैनात एक अधिकारी की मिलीभगत से करोड़ों का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर एक व्‍यापारी से नौ करोड़ रुपये हड़प लिए गए। इस फर्जीवाड़े में तथाकथित पत्रकारों समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई। इनमें एक मंत्री के निजी सचिव और कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी भी शामिल है।

इंदौर के पूर्णिया कॉलोनी निवासी मंजित सिंह भाटिया उर्फ मिंकू को पशुधन विभाग में आटा आदि का ठेका दिलाने के नाम पर झांसा दिया गया था। आरोप है कि आशीष राय नाम के व्‍यक्ति ने खुद को विभाग का निदेशक एसके मित्‍तल बताकर मंजित से मुलाकात की थी। इस दौरान साजिश में पशुधन मंत्री के निजी सचिव धीरज कुमार, राज्‍यमंत्री पशुधन कार्यालय में तैनात उमेश मिश्र, खुद को पत्रकार बताने वाले संतोष मिश्र, एके राजीव, अनिल राय, फरीदाबाद अमेठी निवासी अमित मिश्र, कानपुर निवासी उमाशंकर तिवारी, राजधानी में रहने वाले रजनीश, डीबी सिंह और मुंबई निवासी अरुण राय शामिल थे। आरोपितों ने गिरोह बनाकर मंजित को झांसे में लिया और सब्‍जबाग दिखाकर नौ करोड़ रुपये हड़प लिए। मामले की जानकारी शासन को हुई तो इसकी जांच एसटीएफ को सौंपी गई। एसटीएफ ने छानबीन के दौरान मामले को सही पाया। इसके बाद मंजित की तहरीर पर हजरतगंज कोतवाली में शनिवार देर रात एफआइआर दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button