ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

देश में 10 दिन में बिगड़े ज्यादा हालात, कोरोना से 9 हजार से ज्यादा लोगों की मौत…3.20 लाख संक्रमित

भारत में कोरोना के कारण मरने वाले लोगों की संख्या नौ हजार के पार पहुंच गई और संक्रमण के हर दिन रिकॉर्ड संख्या में नए मामले सामने आने के साथ यह कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लोगों की मौत के मामले में दुनिया का नौवां सर्वाधिक प्रभावित देश हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में महज 10 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तीन लाख के पार हो गए हैं।

रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा 11,929 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,20,922 हो गई। वहीं एक दिन में 311 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 9,195 पर पहुंच गई है।

वहीं 162378 लोग इस वायरस से छुटकारा पा चुके हैं और स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। कुल संक्रमित मामलों में देश में 149348 एक्टिव केस हैं। जॉन हॉपकिंन्स विश्वविद्यालय द्वारा जुटाए डेटा के मुताबिक संक्रमण के बाद ठीक होने की दर के मामले में भारत छठे स्थान पर है।

संक्रमण के कारण मौत के मामले में भी भारत सर्वाधिक प्रभावित देशों में नौवें स्थान पर है। संक्रमण के कुल मामलों के लिहाज से भारत चौथे स्थान पर है। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार के करीब पहुंच गई और मृतकों की संख्या भी एक हजार के पार चली गई है।

Related Articles

Back to top button