ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मनोरंजन

Sushant Singh Rajput Death: सुशांत सिंह राजपूत के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने पहुंची रुमर्ड GF रिया चक्रवर्ती

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को अंतिम विदाई देने और उनके अंतिम दर्शन करने उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती मुंबई के कूपर अस्पताल पहुंची हैl जहां सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी रखी गयी हैंl इस मौके पर वह काफी भावुक नजर आईl दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया थाl रिया चक्रवर्ती के साथ सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी दर्शकों को भी खूब पसंद आती थींl

दोनों ने अपने अफेयर को कभी खुलकर स्वीकार नहीं किया थाl हालांकि दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया थाl दोनों विदेशों में एक साथ छुट्टियां मनाते भी नजर आए थेl सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर रिया चक्रवर्ती का यूं भावुक होकर पहुंचना उनके बॉन्डिंग के बारे में भी दर्शाता हैंl रिया की आंखों में आंसू हैं जो दोनों के एक साथ बिताए यादगार लम्हों की कहानी कह रहे हैंl

कहा जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत नवंबर में शादी करने वाले थे लेकिन इसके पहले ही उन्होंने आत्महत्या कर लीl सुशांत और रिया के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैंl दोनों को एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा सकता हैंl कहा जाता है कि सुशांत ने फांसी के कुछ समय पहले ही रिया को अपने घर से उनके घर भेजा हैl सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कितनी बातें रिया को पता हैl यह तो उनसे बात करने के बाद ही पता चल पाएगाl सुशांत सिंह राजपूत का बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा हैl इसमें रिया चक्रवर्ती, कृति सनन और अंकिता लोखंडे का नाम शामिल हैl

सुशांत सिंह राजपूत लडकियों में काफी फेमस थेl उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थींl कहा जाता है कि उनका और अंकिता का ब्रेकअप भी इसी कारण हुआ थाl हालांकि उन्होंने हमेशा अंकिता के लिए अपने दिल में स्थान रखा और उनसे जुड़े करीबियों ने कई बार कहा कि उन्होंने ब्रेकअप होने के बाद भी कभी भी अंकिता के लिए मुंह से बुरा-भला नहीं कहाl

Related Articles

Back to top button