सुशांत की मौत के बाद सेलेब्स ने इंडस्ट्री पर ही खड़े किए सवाल,‘हम ऐसी जगह काम कर रहे हैं जो बेरहम है’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का सुसाइड कर लेना किसी के भी गले से नीचे नहीं उतर रहा है। हालांकि एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स आ गई हैं जिसके मुताबिक उनकी मौत दम घुटन से ही हुई है। लेकिन सुशांत के बाद पूरी इंडस्ट्री सदम में हैं। हर कोई सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर रहा है और रो रहा है। लेकिन इन सबके बीच कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्होंने इंडस्ट्री पर ही सवाल खड़ कर दिए हैं, वो उन सेलेब्स पर भड़के हैं जो सुशांत की मौत के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
फिल्म एक्टर निखिल द्वेदी और मीरा चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड को जमकर लताड़ा है। प्रियंका चोपाड़ की बहन मीरा चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘पूरी इंडस्ट्री की तरफ से मैं सुशांत से माफी मांगती हूं और अपनी इंडस्ट्री से एक रिक्वेस्ट करती हूं’।
एक्ट्रेसे लिखा, ‘हम एक ऐसी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं जो बेरहम है, क्रूर है। हम सब जानते हैं कि सुशांत लंबे वक्त से डिप्रेशन से गुज़र रहे थे। लेकिन हमने क्या किया? उसके करीबी कहां थे, उसके दोस्त, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर..? क्यों कोई नहीं आया उसकी मदद करने, उसे इन सबसे बाहर निकालने…उसे ऐसा काम क्यों नहीं दिया जैसा वो चाहता था.. क्योंकि किसी को परवाह नहीं थी। मैं ये कहने के लिए माफी चाहती हूं, लेकिन किसी को फर्क नहीं पड़ता कि आप किसी चीज़ से गुज़र रहे हो। अगर आपकी एक फिल्म फ्लॉप हो जाती है तो वो आपके साथ अजीब सा व्यवहार करने लगते हैं। यहां आपकी परेशान की कोई परवाह नहीं करता’।
My apology to #sushant on behalf of the entire industry and a humble request to my industry folks!!
एक्ट्रेस श्रद्धा दास ने लिखा, ‘श्रद्धा दास ने ट्विटर पर लिखा- जो लोग लिख रहे हैं कि वो सदमे में हैं, उससे मिल लिया होता या इस तरह की बकवास… यह असल में फ़र्ज़ी लोग हैं। अब आप क्यों विश कर रहे हैं? आपको मिलना चाहिए था ना? हर बार इस तरह बात करने का क्या मतलब है। कई बार उन्हें यह महसूस भी नहीं होता कि इस सब समस्या के लिए वही ज़िम्मेदार हैं’।
The ones who are writing I’m shocked,wish i reached out and all that nonsense… it’s really fake baba…why are you wishing? You should have reached out na? What is this jumping into the bandwagon everytime..they don’t even realise half of them are the cause of ds shit happening
If you ever go to a filmi party,you will realise people don’t look beyond what u are wearing &how u are looking & how happening & influential you are..and once you get sucked into it,you want that fake approval again and again. these are not and can never ever be ur real friends.
Not 1 person will try to know or even make d effort to know your heart. & D arrogance & scathing remarks they can pass on a new or even seasoned one can only be tolerated by very thick skinned strong ppl! It’s foolish to expect true and unflinching love,loyalty or friendship here
एक्टर निखिल द्वेदी ने लिखा, ‘कई बार बार फिल्म इंडस्ट्री के पाखंडे से मुझे चिढ़ होती है। बड़े-बड़े लोग बोल रहे हैं कि उन्हें सुशांत के टच में रहना चाहिए था। कमओन यार आप ऐसा नही करते.. क्योंकि उसका करियरर नीचे जा रहा था। तो अपना मुंह बंद ही रखो। क्या आप लोग इमरान खान अभय देओल और बाकी के लोगों के टच में हो? नहीं! लेकिन आप लोग तब उनके टच में थे जब वो करियर में अच्छा कर रहे थे’।
At times our movie industry’s hypocrisy gets to me. High &mighty announcing they shud ve kept in touch wth Sushant..
Cmon u didn’t! &thts coz his career dipped. So STFU! R u in touch with Imran Khan, Abhay Deol &others? No!
But u were, whn they were doing well#SushantSinghRajput








