ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
खेल

केएल राहुल ने बताया किस सीनियर ने बढ़ाया आत्मविश्वास, कोहली और धौनी का नहीं लिया नाम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने रोहित शर्मा को अपना फेवरेट बल्लेबाज बताया है। उन्होंने कहा कि जैसे कुछ खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी देखकर सबकुछ भूल जाते थे वैसा ही कुछ उनके साथ रोहित को देखने के बाद होता है।

आज तक से बात करते हुए राहुल ने रोहित की जमकर तारीफ की और बताया कि कैसे उनके भरोसे ने ही उनके अंदर आत्मविश्वास जगाया। उन्होंने कहा, “मैं रोहित शर्मा के बल्लेबाजी का बहुत बड़ा फैन हूं और उनके साथ मैंने कुछ साल खेला है लेकिन वो एक ऐसे शख्स हैं जो टीम में होते हैं, कैसे कहूं। जैसे सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी देखने के बाद कुछ क्रिकेटर हक्का बक्का रह जाते थे और उन्हें पता ही नहीं होता था क्या बोलना है। जब मैं रोहित के साथ मैदान के बाहर होता हूं तो अब तक मैं उनके साथ सहज नहीं हो पाता।”

राहुल ने बताया कि रोहित शर्मा ने उनके उपर काफी भरोसा दिखाया है और जब एक सीनियर खिलाड़ी ऐसा करता है तो जो लोग नियमित रूप से टीम में नहीं खेलते उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ता है।

“वो टीम में एक ऐसे इंसान हैं जिन्होंने मुझे ऐसा आभास कराया कि उनके मेरे उपर काफी विश्वास है और मैंने देखा है कि एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते उन्होंने मेरा काफी समर्थन किया है, कई मौकों पर वो मेरे साथ खड़े नजर आए हैं। जब एक सीनियर खिलाड़ी सोचता है कि टीम में ऐसा कोई है जो जिम्मेदारी ले सकता है वो कुछ सीनियर खिलाड़ियों में हैं जो युवाओं को भरोसा देते हैं या उन खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरते हैं जो कि अपने देश की तरफ से लगातार नहीं खेल पाते हैं।”

राहुल ने बताया की टीम के अंदर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए काफी अच्छी प्रतियोगिता चलती है। जिससे खिलाड़ियों को अच्छा करने की प्रेरणा मिलती रहती है।

“साल 2014 में जबकि मैं टीम में आया टेस्ट मैच हो या फिर वनडे या टी20 ओपनिंग या नंबर चार की जगह को लेकर हमेशा ही एक स्वस्थ प्रतियोगिता रही है। कुछ जगह होती है टीम में जिसे आप कुछ देर के लिए नहीं ले सकते हैं। टीम के अंदर हमेशा ही स्वस्थ प्रतियोगिता चलती रहती है और हम सभी इसका मजा उठाते हैं और इससे प्रेरणा लेते हैं और बेहतर होने की खातिर। यह हमें आलसी और संतुष्ट होने से रोकता है और यही वो चीज है जिसकी हमें भूख होती है। यह वाकई कमाल है।”

Related Articles

Back to top button