ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
विदेश

अब अमेरिका ने भी कोरोना मरीजों के इलाज में क्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर लगाई रोक

वाशिंगटन : अमेरिका में फूड एंड ड्रग रेग्यूलेटरी ने कोविड-19 महामारी के इलाज में क्लोरोक्वीन और हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। पहले इन दोनों भारतीय दवाओं के इस्तेमाल की आपात अनुमति दी गई थी। इसी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर भारत ने दोनों दवाओं की बड़ी खेप अमेरिका भेजी थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद भी कोरोना से बचाव के लिए हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन दवा लेने की बात कही थी।

अमेरिकी रेग्यूलेटरी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने कहा है कि उसका फैसला नई सूचनाओं और क्लीनिकल ट्रायल के परिणामों पर आधारित है। वह इस निष्कर्ष पहुंचा है कि दोनों दवाएं कोविड-19 के इलाज में प्रभावी नहीं हैं। यह महामारी के खतरे को भी कम करने में सहायक नहीं है। एफडीए के मुख्य वैज्ञानिक डेनिस हिंटन ने पत्र जारी कर दोनों दवाओं के इस्तेमाल का अधिकार वापस लेने की घोषणा की है।

इससे पहले 28 मार्च को एफडीए ने दोनों दवाओं के आपात इस्तेमाल की अनुमति दी थी। इस अनुमति के चलते कोरोना संक्रमितों को क्लोरोक्वीन फॉस्फेट और हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन सल्फेट दी जाने लगी थी।

Related Articles

Back to top button