ब्रेकिंग
सावन में सागर में मंडराया भीषण जलसंकट! राजघाट बांध में बचा सिर्फ 10 दिन का पानी, खाली पड़े बांध से च... कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर... सागर की बेटी का कमाल! कभी मां को खेलते देख सीखा शतरंज, आज अंजलि चौरसिया बनीं नेशनल खिलाड़ी व सीनियर ... भोपाल बड़ा तालाब अतिक्रमण विवाद: 303 अवैध निर्माण चिह्नित, NGT ने बनाई 4 सदस्यीय जांच टीम; 28 सितंबर... विदिशा की लुहांगी पहाड़ी पर 126वें वर्ष संपन्न हुआ पारंपरिक वायु परीक्षण, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार नरसिंहपुर में कलेजा कांपने वाली घटना! ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, सिर धड़ से अलग होने पर भी सीने ... आईएएस तुकाराम मुंढे की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप, 2 महीने में 1100 छापे और 50 से ज्यादा ल... दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ...
देश

अब 30 जून तक जमा होंगे आधा दर्जन परीक्षाओं के फार्म, जानें किन Exams के लिए मिली मोहलत

नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने कहा है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा कराई जा रही आधा दर्जन परीक्षाओं के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2020 से बढ़ाकर 30 जून 2020 कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि कोरोना के कारण बहुत से परीक्षार्थी अंतिम तिथि बढ़ाए जाने का आग्रह कर रहे थे। उनकी समस्याओं को देखते हुए एनटीए से आधा दर्जन परीक्षाओं के आवेदन अब 30 जून तक स्वीकार करने को कहा गया है।

Dr Ramesh Pokhriyal Nishank

@DrRPNishank

In view of many requests received from the students and the hardships faced by them due to epidemic, I have advised @DG_NTA to further extend the last dates of submission of Online Application Forms for various examinations:

Twitter पर छबि देखें
696 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

वर्ष 2020 के लिए होने वाली इंदिरा गांधी मुक्त विवि (Indira Gandhi National Open University, IGNOU) की पीएचडी और ओपेनमैट (एमबीए) की परीक्षा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research All India Entrance Examination Admission, ICAR) की एआइईईए, जवाहर लाल नेहरू विवि की प्रवेश परीक्षा (जेएनयूईई), यूजीसी नेट, ज्वाइंट सीएसआइआर यूजीसी नेट और आल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट इंट्रेंस परीक्षा के लिए अब 30 जून की शाम पांच बजे तक फार्म जमा होंगे। इन परीक्षाओं की फीस 30 जून रात 11.50 तक जमा की जा सकती है।

उल्‍लेखनीय है कि कोरोना संकट के चलते राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने छात्रों को यह मोहलत दी है। इससे पहले भी एनटीए ने छात्रों को मोहलत दी थी। बता दें कि पहले इग्नू का पीएचडी और एमबीए एंट्रेस एक्जाम, आइसीएआर-2020, ज्वाइंट सीएसआइआर-यूजीसी नेट जैसी परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की तारीख 31 मई तक थी। बाद में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों और परिजनों की मांग के बाद एनटीए को ऐसे छात्रों को एक मौका देने का सुझाव दिया था जिसके बाद छात्रों 15 जून तक आवेदन करने की मोहलत दी गई थी।

Related Articles

Back to top button