ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

कोरोना महामारी को लेकर पीएम मोदी आज और कल मुख्यमंत्रियों से फिर करेंगे बात

नई दिल्ली। देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मंगलवार और बुधवार को देश के मुख्य मंत्रियों, उप राज्यपालों और शीर्ष अधिकारियों से बात करेंगे। यह बातचीत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी।

बातचीत के इस दौर में पहले दिन मंगलवार को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उप राज्यपालों और शीर्ष अधिकारियों से बात करेंगे। इन राज्यों में पंजाब, केरल, गोवा, उत्तराखंड, झारखंड, पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा कुछ केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे।

कल इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होगी चर्चा

दूसरे दिन यानी बुधवार को उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत होगी जहां कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। कोरोना काल में मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की इस तरह की यह छठी बैठक होगी। इस पहले 11 मई को बैठक हुई थी।

2 दिन पहले पीएम ने केंद्रीय मंत्रियों शीर्ष अधिकारियों के साथ की थी समीक्षा

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक से पूर्व पीएम ने शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसून के दौरान कोरोना से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की थी। इस बैठक में पीएम ने दिल्ली की बिगड़ती स्थिति पर गृहमंत्री अमित शाह को मुख्यमंत्री और उप राज्यपाल के साथ बैठक कर हालात से निपटने के लिए समग्र योजना बनाने का निर्देश दिया था।

इससे पहले पांच पर मुख्यमंत्रियों के साथ हो चुकी है वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ पांच बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हो चुकी है। उन्होंने 20 मार्च, 2, 11, 27 अप्रैल और 11 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर मुख्यमंत्रियों से चर्चा की थी। हालांकि तब चर्चा कोरोना की हालात के साथ-साथ लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर भी हुई थी। लेकिन इस बार कोरोना के बढ़ते मामलों पर चर्चा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button