ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
देश

कश्मीर में पिछले 17 दिन में 27 आतंकी मार गिराए गए : पुलिस महानिदेशक

जम्मूः जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सोमवार को कहा कि घाटी में पिछले 17 दिन में विभिन्न संगठनों के 27 आतंकवादी मार गिराए गए, जिसके चलते आतंकी हताश हैं और अब निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं।

डोडा जिले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में शामिल हुए सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ” शांति सुनिश्चित (कश्मीर में) करने के लिए हमने पिछले 16-17 दिन में 27 आंतकियों को मार गिराया। ये आंतकी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन से संबंधित थे। वे हताश हुए हैं। अब वे निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत से घाटी के लोगों में आंतकियों के प्रति गुस्सा है। पिछले सप्ताह अनंतनाग जिले में एक कश्मीरी पंडित सरपंच की आतंकियों द्वारा हत्या किए जाने में सुरक्षा चूक के सवाल पर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सुरक्षा दैनिक अभ्यास के अधीन है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत सुरक्षा केंद्रशासित प्रदेश की सुरक्षा समीक्षा समिति के अधीन है और वे इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button