ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
देश

चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में समस्तीपुर का लाल अमन भी शहीद, एक साल पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर। भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख स्थित गैलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में समस्तीपुर ने भी अपना एक लाल खो दिया। जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के सुल्तानपुर गांव के रहनेवाले सुधीर कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार सिंह (बिहार रेजीमेंट में कार्यरत) चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हो गए। अमन की शहादत की खबर परिवार वाले और ग्रामीणों को मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे बजे मिली। भारत चीन बॉर्डर से ही भारतीय सेना के किसी अधिकारी ने फोन कर यह सूचना दी।

अमन की शहादत पर गर्व

अमन कुमार सिंह की शादी एक साल पूर्व पटना जिले के बाढ़ के राणा विद्या गांव में हुई थी। परिवार के लोगों और ग्रामीणों को अपने घर के चिराग खोने  का जहां गम है, वहीं शहादत पर गर्व भी है।

गांव में पसरा मातम

सुल्तानपुर गांव के रणधीर ने बताया कि चीन बॉर्डर पर अपने गांव के लाल के शहादत की खबर से हर ओर मातम पसरा है। उनके परिवार के लोग बेसुध हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उन्हें ढांढ़स बंधा रहे।

Related Articles

Back to top button