ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

भारत और चीन के बीच सैन्य तनाव बढ़ने से दुनिया भर में बेचैनी, जानें- क्या कहा पाकिस्तान

नई दिल्ली। परमाणु हथियारों से संपन्न दुनिया के दो देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ने से दुनिया भर में बेचैनी है। सोमवार को भारत व चीन के बीच हुए हिंसक सैन्य झड़पों को दुनिया भर के मीडिया ने बेहद प्रमुखता से जगह दी है वहीं तमाम देशों की सरकारों ने इन दोनो देशों को सलाह दी है कि वे आपसी वार्ता से मामले को निपटायें। नई दिल्ली स्थिति ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा है कि यह बेहद चिंताजनक घटनाक्रम है। हमें भारत व चीन से उम्मीद है कि वे मामले को सुलझाने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाएंगे क्योंकि सीमा पर हिंसा किसी के भी हित में नहीं है। इस मामले में पाकिस्तान ने कहा कि यह दो देशों का आपसी मामला है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव की तरफ से कहा गया है कि भारत व चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हुई हिंसा व मौत से हम काफी चिंतित है लेकिन दोनो पक्षों के बीच हालात को सामान्य करने के लिए बातचीत जारी रखने के फैसले से उम्मीद बंधी है।

उधर, अमकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि, ”हम भारत व चीन के हालात पर पूरी नजर रखे हुए हैं। 20 भारतीय सैनिकों की मौत पर हम उनके परिवार वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। भारत व चीन ने विवाद को शांति से सुलझाने की बात कही है और हम इसका स्वागत करते हैं। 2 जून, 2020 को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व पीएम नरेंद्र मोदी के बीच हुई टेलीफोन वार्ता में भी चीन के साथ विवाद पर बातचीत हुई थी।”

रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा है कि रूस पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए है। जो रिपोर्ट आई हैं वे बहुत ही चिंताजनक है। दोनों देश हमारे बेहद करीबी साझेदार हैं और हमें उम्मीद है कि दोनो देश तनाव को आगे नहीं बढ़ाने में सक्षम है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी दोनो देशों के बीच बातचीत जारी रखने की सहमति का स्वागत किया है।

Related Articles

Back to top button