ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मनोरंजन

जानिए कृति सनोन ने क्यों लिखा- सोशल मीडिया सबसे ज़हरीली जगह है!

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से वैसे तो उनके फैंस और फ़िल्म इंडस्ट्री काफ़ी दुखी है, मगर उन साथी कलाकारों के दुख का कोई पारावार नहीं, जिन्होंने उनके साथ फ़िल्में कीं और अच्छा-खासा वक़्त बिताया है। कृति सनोन ने सुशांत के साथ दिनेश विजन की फ़िल्म राब्ता में काम किया था। फ़िल्म का बॉक्स ऑफ़िस नतीजा चाहे जो रहा हो, मगर सुशांत और कृति की जोड़ी को पसंद किया गया था।

शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गयी, जो बाद में भी कायम रही। सुशांत के निधन से कृति को गहरा सदमा पहुंचा। सुशांत के अंतिम दर्शन करने के लिए वो उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई थीं। सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने इस बात पर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की कि उन्होंने कोई पोस्ट सुशांत के लिए नहीं लिखी। अब कृति ने ऐसे तमाम लोगों को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि सोशल मीडिया सबसे ज़हरीली जगह है।

कृति ने इंस्टाग्राम पर लम्बा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा- यह भी अजीब है कि अमूमन गॉसिप और ट्रोलिंग में मसरूफ रहने वाले लोगों को किसी के चले जाने के बाद उसका अच्छी और सकारात्मक पक्ष नज़र आने लगता है। सोशल मीडिया सबसे फ़र्ज़ी और ज़हरीली जगह है। अगर आपने कोई RIP पोस्ट यहां नहीं लिखी या बयान नहीं दिया तो मान लिया जाता है, आपको कोई अफ़सोस नहीं है। जबकि वास्तविकता में वही लोग सबसे अधिक अफ़सोस मना रहे होते हैं। ऐसा लगने लगा है कि सोशल मीडिया असली दुनिया हो गयी है और असली दुनिया फेक हो गयी है।

कृति ने कुछ मीडिया के लोगों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा- मीडिया के कुछ लोगों ने अपना उद्देश्य और संवेदनशीलता बिल्कुल खो दी है। ऐसे वक़्त में भी वो आपसे लाइव आने या कमेंट की उम्मीद करते हैं। आप अंतिम संस्कार के लिए जाते हो और वो आपकी कार के शीशे को पीटकर कहते हैं- मैडम शीशा नीचे करो ना। ताकि उन्हें साफ़ तस्वीर मिल सके। अंतिम यात्रा बेहद निजी मामला होता है। प्रोफेशन से पहले मानवता का ख़्याल कीजिए। कृति ने मीडिया से गुज़ारिश की या तो वो अंतिम संस्कार के मौक़ों पर ना जाएं और अगर जाएं तो थोड़ी गरिमा बनाये रखें।

कृति ने आगे कहा कि सितारों की चमचमाहट और ग्लैमर के पीछे हम भी तो सामान्य इंसान हैं। आपकी तरह हमारी भी तो भावनाएं होती हैं। यह मत भूलिएगा। कृति ने टैब्लॉइड में चलने वाले ब्लाइंड आइटम पर भी अपना रोष जताते हुए लिखा कि इन्हें गैरकानूनी घोषित कर देना चाहिए। या तो सबूत के साथ नाम देकर लिखो या फिर बिल्कुल मत लिखो। आपको अंदाज़ा भी नहीं है कि यह किसी को मानसिक रूप से कितना प्रभावित कर सकते हैं। इससे पहले 16 जून को कृति ने इंस्टाग्राम पर सुशांत के साथ अपनी तस्वीरें लगाकर लिखा था कि मेरे दिल का आधा हिस्सा तुम्हारे साथ चला गया।

सुशांत ने रविवार (14 जून) को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मृत्यु सुसाइड की वजह से हुई थी। अगले दिन 15 जून को पोस्टमार्टम के बाद शाम 4 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button